लखनऊ : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने पूर्व विधायक चन्द्रभद्र उर्फ सोनू सिंह (सुल्तानपुर) को शुक्रवार को पार्टी से निष्कासित कर दिया। डॉ.पांडेय के अनुसार पूर्व विधायक के खिलाफ पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने की लगातार शिकायतें मिल रही थी। इस वजह से उनका निष्कासन किया गया। हालांकि भाजपा के इस कदम उठाने से पहले गुरुवार को ही सोनू सिंह बहुजन समाज पार्टी में शामिल हो गये थे।
Shaurya Times | शौर्य टाइम्स Latest Hindi News Portal