केन्द्रीय मंत्री ने की पदयात्रा, कार्यकर्ताओं के साथ घर-घर जाकर बताई भाजपा सरकार की उपलब्धियां

संतकबीरनगर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चल रही पद यात्रा मे आज केन्द्र सरकार के वित्त राज्य मंत्री शिव प्रताप शुक्ल ने खलीलाबाद सदर विधायक दिग्विजय नारायण जय चौबे एवं पूर्व सांसद अष्टभुजा शुक्ला सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ खलीलाबाद विधानसभा के कर्री गाव में घर घर जाकर लोगों से मिलकर केन्द्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को बताया। केन्द्रीय मंत्री शिवप्रताप शुक्ला पद यात्रा में सभी सांसद विधायक गण गांव-गांव पैदल जायेंगे। विश्व के नेता के रूप में मोदी सबका साथ सबका विकास के साथ सबको साथ लेकर चलने का कार्य किया। अभी तक साढे छः करोड गैस कनेक्शन दिया है जबकि आठ करोड़ कनेक्शन देने का कार्य करेंगे। प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी जन धन खाता जीरो बैलेंस पर 32 करोड़ खाता खोला गया। मुद्रा योजना के तहत 5 करोड लोगों को लाभ दिया। किसानों को लागत मूल्य का डेढ़ गुना मूल्य देने का कार्य किया। प्रधान मंत्री आवास योजना लगभग 1 करोड़ लोगों को मिला।

विधायक दिग्विजय नरायन चौबे जय चौबे ने कार्यक्रम को संबोधित किया। पूर्व जिलाध्यक्ष राम ललित चौधरी, पूर्व सांसद अष्टभुजा शुक्ल, क्षेत्रीय मंत्री प्रदीप कन्नौजिया, जिला महामंत्री जगदम्बा श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष अम्बरीष राय, जिला मन्त्री दयाराम, आनन्द त्रिपाठी, धनन्जय पाण्डेय, अभिषेक जयसवाल, कार्यक्रम संयोजक राघवेंद्र तिवारी, प्रदीप गुप्ता, हरिकेश चौरसिया, बीरेन्द्र शुक्ल, रवीन्द्र तिवारी, छोटू ,मधवेन्द्र, अर्जुन राय, भाजपा किसान मोर्चा के मीडिया प्रभारी दिनेश सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com