कर्नाटक से अयोध्या आई सोने एवं हीरे से जड़ित प्रभु श्रीराम की प्रतिमा, किया गया अनावरण

अयोध्या : कर्नाटक से अयोध्या आई सोने एवं हीरे से जड़ित प्रभु श्रीराम की प्रतिमा का स्थापना और अनावरण श्री राम जन्मभूमि प्रतिष्ठा द्वादशी के द्वितीय पाटोत्सव पर सोमवार को सम्पन्न हुआI श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने अनावरण किया। मूर्ति यात्री सुविधा केंद्र में स्थापित की गई है। पिछले दिनों बेंगलुरु से चित्रकार ने डाक के जरिए लगभग 30 करोड़ की भगवान श्री राम की स्वर्ण और रत्न और स्वर्ण जड़ित मूर्ति भेजा थाI भगवान श्री राम की मूर्ति तंजावुर शैली पर बनाई गई है ।

 

तंजावुर शैली में निर्मित श्रीरामलला का 2 डी चित्र अनावृतश्रीराम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के न्यासी उडुपी पेजावर मठाधीश श्री विश्वप्रसन्न तीर्थ स्वामी महाराज,ट्रस्ट के न्यासी निर्मोही अखाडा़ के महंत दिनेंद्र दास महाराज, ट्रस्ट महासचिव चंपतराय ने तंजावुर शैली के 2डी चित्र का विधि विधान पूर्वक अनावरण किया। इस चित्र का निर्माण बंगलुरू की जयश्री फणीश ने किया है। यह चित्र यात्री सुविधा केंद्र पर तुलसीदास की मूर्ति के पास लगाया गया है।

 

अनावरण कार्यक्रम में मंदिर की व्यवस्था से जुड़े गोपाल राव, जयश्री, डा. फणीश और उनके परिवारी सदस्य तथा मित्रगण भी उपस्थित रहे।

 

जयश्री फणीश ने स्वप्रेरणा से विगत 9 माह के सतत परिश्रम से चित्र का निर्माण किया है। प्लाईबोर्ड के ऊपर थर्मोकोल और क्ले का उपयोग कर यह 2D चित्र बनाया गया।

 

गोपाल ने बताया कि सोना, वज्र के पत्थर आदि धातुओं से युक्त चित्र का मूल्य भेंटकर्ता लगभग 2.5 करोड बताते हैं।

 

श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट द्वारा मंदिर परिसर में प्रतिष्ठा द्वादशी के द्वितीय पाटोत्सव का आयोजन चल रहा है, जिसमें 31 दिसंबर को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य दिवस उपस्थित रहेंगेI

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com