लखनऊ : भारतीय जनता पार्टी मुरादाबाद के दो बार विधायक रहे मेजर जेपी सिंह ने बुधवार को कांग्रेस का दामन थाम लिया। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष एव जुवाईनिंग प्रभारी मदन मोहन शुक्ला के समक्ष जेपी सिंह ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर राज्यसभा सांसद संजय सिंह, पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी, मुरादाबाद शहर कांग्रेस अध्यक्ष अनुभव महरोत्रा एवं कांग्रेस के वरिष्ट नेता आनन्द मोहन गुप्ता, एआईसी सदस्य फहीम चौधरी व वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. आरपी त्रिपाठी, प्रदेश संगठन प्रभारी सतीश अजवानी, श्रोत गुप्ता व प्रदेश सोशल मीडिया कोऑर्डीनेटर अयाज खान अच्छू उपस्थित रहे।
Shaurya Times | शौर्य टाइम्स Latest Hindi News Portal