शादी समारोह से लौट रहे भाजपा जिला उपाध्यक्ष पर जानलेवा हमला

घटना के विरोध में व्यापारियों ने बंद रखीं दुकानें

नरसिंहपुर (मध्य प्रदेश) : मध्य प्रदेश में भाजपा नेताओं पर हमलों का दौर जारी है। ताजा मला नरसिंहपुर जिले का है, जहां शुक्रवार रात अज्ञात बदमाशों ने भाजपा जिला उपाध्यक्ष विष्णु शर्मा पर हमला कर दिया। बदमाशों ने विष्णु शर्मा पर चाकू से कई ताबड़तोड़ कई वार किए जिससे वे गंभीर रुप से घायल हो गए। फिलहाल नरसिंहपुर में उनका ईलाज चल रहा है जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। भाजपा कार्यकर्ताओं में घटना को लेकर आक्रोश है। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। भाजपा नेता पर जानलेवा हमला होने की घटना के विरोध में शनिवार सुबह तेंदूखेड़ा के सभी व्यापारियों ने अपनी दुकानें और साप्ताहिक हाट बाजार बंद कर शांतिपूर्ण तरीके से अधिकारियों को ज्ञापन सौपा। उन्होंने आरोपियों को जल्द पकडक़र कार्रवाई की मांग की।
जानकारी के अनुसार भाजपा जिला उपाध्यक्ष विष्णु शर्मा शुक्रवार देर रात को एक विवाह समारोह में शामिल होकर अपनी बाइक से वापस घर लौट रहे थे। इस दौरान तेंदूखेड़ा में घोघरा नाले के पास अज्ञात हमलावरों ने प्राणघातक हमला कर दिया। बदमाशों ने चाकू से विष्णु शर्मा पर कई वार किए जिससे उनकी पीठ और जांघ में गंभीर चोटें आई है। वरदात को अंजाम देने के बाद बदमाश वहां से भाग निकले। वहां मौजूद लोग उन्हें तुरंत घायल विष्णु शर्मा को लेकर तेंदूखेड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लेकर गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सांसद राव उदय प्रताप सिंह और भाजपा जिला अध्यक्ष अभिलाष मिश्रा, पूर्व जनपद सदस्य राजीव अग्रवाल घायल विष्णु शर्मा से मिलने पहुंचे। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल हमला होने के कारणों का पता नहीं चल सका है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com