अयोध्या में 27 मार्च को रोड शो करेंगी प्रियंका गांधी

अयोध्या :  फैजाबाद लोकसभा के कांग्रेसियों में चुनावी लहर को तेज करने लिए प्रियंका गांधी अयोध्या जिले का दौरा करने वाली हैं। स्टार प्रचारक प्रियंका एक दिवसीय दौरे पर अयोध्या जनपद में रोड पर रहेगी, 27 मार्च को अयोध्या में रोड शो कर अमेठी जाएंगी। उसी दिन कांग्रेस महासचिव प्रियंका अयोध्या में हनुमानगढ़ी मंदिर का दर्शन कर संतों से मुलाकात करेंगी। फैजाबाद लोकसभा के कांग्रेस उम्मीदवार निर्मल खत्री के समर्थन में बाराबंकी के दरियाबाद से अयोध्या तक रोड शो करते हुए अयोध्या पहुंचेगी। पूर्व सांसद डॉ. निर्मल खत्री ने बताया कि प्रियंका गांधी का अयोध्या आगमन 27 मार्च को होगा। वह लखनऊ से चलकर फैजाबाद लोकसभा की दरियाबाद विधानसभा के कोटवा से रोड शो की शुरुवात करेंगी। यह रोड शो मवई, भेलसर, फैजाबाद शहर होते हुए अयोध्या में समाप्त होगा। प्रियंका रोड शो के लिए विशेष रथ पर सवार होकर फैजाबाद लोकसभा क्षेत्र से होते हुए अमेठी लोकसभा में अपने भाई के लिए अमेठी चली जाएंगी।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com