हम आपको यह दिखाने वाले हैं कि मॉडर्न, ग्लोबल और भारतीय होने का क्या मतलब होता है। आपसे सिनेमा में मुलाक़ात होगी। प्रियंका की यह चौथी हॉलीवुड फ़िल्म होगी। एबीसी की क्वांटिको सीरीज़ के बाद वो अ किड लाइक जेक, बेवॉच और इज़ इंट इट रोमांटिक में नज़र आ चुकी हैं। प्रियंका ने मिंडी और डैन के साथ एक फोटो भी पोस्ट की है। मिंडी संभवत: फ़िल्म का निर्देशन भी करेंगी। इस फ़िल्म में भारत और अमेरिका बैकग्राउंड के तौर पर दिखाई देंगे।

प्रियंका की पिछली हॉलीवुड फ़िल्म Isn’t It Romantic है, जिसमें रिबेल विल्सन ने लीड रोल प्ले किया था, जबकि प्रियंका एक अहम भूमिका में दिखायी दी थीं। यह फ़िल्म भारत के सिनेमाघरों में रिलीज़ नहीं हुई थी, बल्कि नेटफ्लिक्स पर आयी थी। वहीं, बॉलीवुड की बात करें तो प्रियंका शोनाली बोस की फ़िल्म स्काय इज़ पिंक में नज़र आएंगी, जिसमें फ़रहान अख़्तर और ज़ायरा वसीम भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। ज़ायरा, फ़िल्म में प्रियंकी की बेटी के किरदार में दिखेंगी।

प्रियंका ने भारत की ग्लोबल आइकॉन के रूप में अपनी पहचान मज़बूत की है। हाल ही में वो Women In The World समिट में नज़र आयी थीं, जिसमें टीना ब्राउन ने उनका इंटरव्यू लिया था। इस समिट में प्रियंका के अलावा हॉलीवुड की कई जानी-मानी वुमन सेलेब्रिटीज़ ने भी शिरकत की। इस इंटरव्यू की एक तस्वीर पोस्ट करके प्रियंका ने लिखा था- वुमन इन द वर्ल्ड में मेरे से पहले और मेरे बाद आयीं अद्भुत महिलाओं के साथ स्टेज शेयर करना गर्व की बात है।

आपका गेम चेजिंग काम दुनिया को एक नया आकार दे रहा है और महिलाओं को ज़रूरी दिशा दे रहा है। मैं आप सबकी प्रशंसा करती हूं और आपके साथ प्लेटफ़ॉर्म साझा करने का मौक़ा मिलने पर गौरवान्वित महसूस कर रही हूं। टीना ब्राउन, शक्रिया मुझे बुलाने के लिए।  वुमन इन द वर्ल्ड समिट में टीना ब्राउन ऐसी महिला सेलेब्रिटीज़ का इंटरव्यू करती हैं, जिन्होंने किसी क्षेत्र में उल्लेखनीय काम किया है। इस समिट में प्रियंका से उनके फ़िल्म प्रोडक्शन और समाज सेवा के कामों पर चर्चा की गयी।