अमेठी पहुंची प्रियंका ने भाजपा को दिया जोरदार झटका

कद्दावर भाजपा नेता को दिलाई कांग्रेस की सदस्यता

अमेठी : कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका वाड्रा शुक्रवार को एक दिवसीय दौरे पर अमेठी पहुंची। अमेठी पहुंचते ही उन्होंने बीजेपी को जोरदार झटका दिया और जगदीशपुर के कद्दावर नेता विजय पासी को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। प्रियंका यहां कांग्रेसियों के काम की समीक्षा बैठक कर रही हैं। गौरीगंज स्थित कांग्रेस के केंद्रीय कार्यालय पर प्रियंका वाड्रा लोकसभा चुनाव की ज़िम्मेदारी पाए कार्यकर्ताओ एवं नेताओं से प्रगति रिपोर्ट लेंगी और उन्हें आगे के लिए दिशा निर्देश देंगी। आज जब उनका काफिला फुरसतगंज से अमेठी के गौरीगंज स्थित केंद्रीय कार्यालय के लिए निकला तो कार्यकर्ताओं और लोगों ने जगह-जगह उनका स्वागत किया। अब वो मैराथन मीटिंग में जुटी है। उधर, प्रियंका के समक्ष भाजपा नेता विजय पासी ने कांग्रेस की सदस्यता ली। वो 2012 में सपा से जगदीशपुर के प्रत्याशी रहे और 2017 में ही उन्होंने भाजपा का दामन थामा था।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com