राजनैतिक अस्तित्व बचाने के लिए सपा बसपा ने किया गठबंधन -राजनाथ सिंह

गृहमंत्री ने हरैया में भाजपा प्रत्याशी हरीश द्विवेदी के पक्ष में की जनसभा

-अंकुर श्रीवास्तव

बस्ती। हरैया विधानसभा क्षेत्र के अशोक इंटर कालेज छावनी में भारत सरकार के गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी सांसद हरीश द्विवेदी के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करके भारतीय जनता पार्टी को आगामी लोकसभा चुनाव में विजयी बनाने का अपील किया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री विवेकानंद मिश्र ने किया। जनसभा को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि बस्ती में एक से एक धुरंधर हैं। सांसद हरीश द्विवेदी की संसद में उपस्थिति और इनका कार्यकाल गौरवपूर्ण रहा है। आप लोगों के बीच सांसद हरीश द्विवेदी को पुनः सांसद बनाने की अपील करने के लिए आया हूँ। हरीश द्विवेदी कर्मठ ईमानदार व्यक्ति हैं इनकी मेहनत को देखकर पार्टी ने इन्हें दोबारा मौका दिया है।

सपा बसपा दोनों एक दूसरे की धुर विरोधी हैं। अपने अस्तित्व बचाने के लिए सपा बसपा के गठबंधन किया। मोदी की आंधी से भयभीत होकर गठबंधन करने का निर्णय लिए। इनको पता था कि अकेले लड़ेंगे तो तिनके की तरह उड़ जाएंगे। उत्तर प्रदेश में योगी भाजपा के चौथे मुख्यमंत्री हैं। भाजपा के किसी मुख्यमंत्री के कार्यकाल को लेकर को कोई प्रश्नचिन्ह नहीं उठा सकता। तीन चरणों के चुनाव संपन्न हो चुके हैं। पहले चरण का चुनाव सम्पन्न होते ही विपक्ष कहने लगा ईवीएम खराब है। 15 वर्षों तक नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री रहे 5 साल से पीएम हैं। लेकिन कोई भी उन पर भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा सकता। आज बच्चों की स्कालरशिप, विधवा पेंशन पहले बिचौलिए के जरिए पहुंचता था। लेकिन अब डीबीटी के जरिये लोगों के खाते में पैसा जा रहा है। सचमुच हमारी सरकार और पीएम मोदी ने करिश्माई काम किया है। 2022 तक हम लोग एक भी परिवार नहीं छोड़ेंगे जिनके पास पक्का मकान और गैस कनेक्शन न हो।

कांग्रेस के लोग कहते हैं कि हम आएंगे तो राष्ट्र द्रोह का कानून समाप्त कर देंगे लेकिन हम लोग इस को इतना मजबूत बनाएंगे की देशद्रोह करने वालों की रूह कांप जाए। धारा 370 और 35 ए की समीक्षा की जानी चाहिए जरूरत पड़ने पर इस को समाप्त किया जाना चाहिए। पुलवामा का हमने 13 दिन में बदला लिया विपक्ष कहता है कि कितनी लाशें थी लाशें तो गिद्ध गिना करते हैं। सभी केसीसी धारक किसानों को 5 साल के लिए ब्याज मुक्त ऋण मिलेगा। हमारी सरकार आई तो अब सभी किसानों को मिलेगा 6 हजार। सरकार बनने के बाद हम लघु व सीमांत किसानों और छोटे दुकानदारों को भी मिलेगी 3 हजार की पेंशन देंगे। पहले की सरकारों में जनता के पास आधा अधूरा पहुँचता था, हमारी सरकार गरीबों के हक जितना पैसा दिल्ली और लखनऊ से चलता है, उतना पैसा पूरी पारदर्शिता से जनता के हाँथ में पहुँचता है। भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत हुआ है। आज भारत की अर्थव्यवस्था विश्व की 6 वीं बड़ी अर्थव्यवस्था बनी है। गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने उपस्थित जनसमूह से भाजपा प्रत्याशी हरीश द्विवेदी को जिताकर पुनः केंद्र में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का अपील किया।

भाजपा प्रत्याशी सांसद हरीश द्विवेदी ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा गाँव गरीब किसान और पिछड़ों की पार्टी है। सबका सबका साथ सबका विकास हमारा संकल्प है। प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी ने विकास की नई परिभाषा दिया है। पाँच वर्षों के कार्यकाल में एक भी भ्रष्टाचार का मामला नहीं आया है। बड़े पैमाने पर लोगों को उज्ज्वला योजना, सौभाग्य योजना, प्रधानमंत्री आवास, शौचालय, मुद्रा लोन योजना के तहत लोगों को लाभांवित किया गया है। विकास के आधार पर जनता से भाजपा को वोट करने का अपील किया।

कार्यक्रम को प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र शुक्ल, देवेंद्र सिंह, रामसिंगार ओझा, हरैया विधायक अजय सिंह, महादेवा विधायक रवि सोनकर, कप्तानगंज विधायक सीपी शुक्ल, सदर विधायक दयाराम चौधरी, नगर पालिका अध्यक्ष रूपम मिश्रा, नरेंद्र त्रिपाठी चंचल, प्रेमसागर तिवारी, राजेंद्र नाथ तिवारी, अज्जू हिंदुस्तानी, त्रयंबक पाठक, विजयसेन सिंह, दयाशंकर मिश्र, राकेश श्रीवास्तव, प्रमोद पांडेय, अनिल सिंह, मीडिया संपर्क प्रमुख नितेश शर्मा ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष पवन कसौधन उपस्थित जनसमूह और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार प्रकट किया। इस अवसर पर धर्मेंद्र सिंह, योगेंद्र सिंह, झिनकान चौधरी, अमृत वर्मा, रामवृक्ष निषाद, अखंड प्रताप सिंह, रामशंकर यादव, नारायण सिंह, शिवपूजन राजभर, आशुतोष सिंह छोटे, गजेंद्र सिंह, घनश्याम शुक्ल, राजकुमार शुक्ल, देवधर वैद्य, रिंकू दूबे, लक्ष्मण सिंह, मंगरु यादव, अशोक यादव, अर्जुन सिंह सहित अनेकों लोग मौजूद रहे।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com