ब्रज के विकास के लिए योगी सरकार संवेदनशील: केशव

डिप्टी सीएम ने 691 लाख की परियोजनाओं को दी हरी झंडी

मथुरा : उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार बांके बिहारी मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद महानगर में विकास परियोजनाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने 691 लाख रुपये लागत 18 परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया तथा लोकनिर्माण विभाग के सभागार में पत्रकारों से कहा कि प्रदेश सरकार मथुरा के विकास के लिए संवेदनशील है। उत्तर प्रदेश के उपमुख्ममंत्री रविवार पूर्वान्ह सवा ग्यारह बजे पर वृंदावन मांट-पानीगांव एप्रोच मार्ग स्थित पवनहंस हेलीपैड पर उतरा। जहां उन्हें अधिकारी व सिपाहियों ने गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया। वृंदावन आगमन पर भाजपा नेताओं ने विशाल पुष्प माला पहनाकर अभिनंदन किया। वहीं ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा भाजपा के बलदेव क्षेत्र से विधायक पूरन प्रकाश जिला अध्यक्ष नागेंद्र सिकरवार के अलावा अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने उप मुख्यमंत्री को बुके भेंट कर स्वागत किया गया।

रविवार दोपहर उन्होंने विकास योजनाओं को लेकर संबंधित विभाग के अधिकारियों एवं विधायक तथा कैबिनेट मंत्रियों के साथ बैठक की। मीडिया से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा कि ब्रज के विकास के लिए प्रदेश सरकार संवेदनशील है। ब्रज क्षेत्र के विकास की चर्चा के लिए यहां आया हूं। यहां 18 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलांयस किया गया है, जिसकी लागत 691 लाख रुपये है, जिनमें 15 योजनाओं का लोकार्पण एवं तीन योजनाओं का शिलान्यास किया गया है। ब्रज के विकास के लिए जिला प्रशासन अधिकारी, विधायक, कैबिनेट मंत्री एवं अन्य के साथ बैठक कर चर्चा की गई है। जिनमें यमुना एक्सप्रेस-वे के वृंदावन कट से लेकर पागलबाबा तक यमुना में सेतू निर्माण का प्रस्ताव घोषित किया गया है तथा गोवर्धन बरसाना मार्ग को चार लेन के लिए भेजे प्रस्ताव को भी घोषित किया गया है।

 

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com