Kolkata : उल्टाडांगा फ्लाईओवर में दरार, यातायात ठप

कोलकाता : कोलकाता के अति व्यस्त उल्टाडांगा फ्लाईओवर में दरार नजर आई है। इसकी वजह से मंगलवार शाम से इस फ्लाईओवर पर गाड़ियों की आवाजाही बंद कर दी गई है। कोलकाता ट्रेफिक पुलिस की ओर से इस बारे में विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी गई है। बताया गया है कि कोलकाता मेट्रो डेवलपमेंट अथॉरिटी के इंजीनियरों की एक टीम मंगलवार को कोलकाता के विभिन्न प्लाइओवरों के स्वास्थ्य की समीक्षा करने के लिए रवाना हुई थी। उसी समय उल्टाडांगा फ्लाईओवर के एक खंभे में बड़ी दरार नजर आई। दरार इतनी बड़ी थी कि फ्लाईओवर के कभी भी गिरने की आशंका है। इसकी रिपोर्ट तत्काल ट्रैफिक पुलिस को दी गई और यातायात रोक दी गई। उसके बाद ट्रैफिक विभाग के संयुक्त आयुक्त मुरलीधर शर्मा दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने दरार को देखा और उसके बाद उल्टाडांगा फ्लाईओवर को अनिश्चितकाल के लिए बंद करने की घोषणा कर दी गई। इसकी वजह से विधाननगर, ईएम बाइपास, न्यू टाउन, मानिकतला क्षेत्र में व्यापक ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com