लखनऊ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया: पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों को लेकर

उत्तर प्रदेश में पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों को लेकर लखनऊ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। महंगाई के विरोध में विधानसभा के सामने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने रिक्शा चलाकर डीजल-पेट्रोल के बढ़े दाम के खिलाफ प्रदर्शन किया।

उत्तर प्रदेश में पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाए जाने के बाद कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने सरकार के खिलाफ आंदोलन की घोषणा की थी। इसी क्रम में बुधवार को लखनऊ की सड़कों पर सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां लेकर नारेबाजी करते हुए विरोध दर्ज कराते नजर आए।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com