भाजपा की सदस्यता देख चीन भी बौखलाया : नड्डा

कानपुर : भारतीय जनता पार्टी देश की एकमात्र पार्टी है जो आदर्शों और सिद्धांतों से समझौता नहीं करती जिसके चलते इस पार्टी से लगातार जुड़ते जा रहे हैं और भाजपा अपना ही रिकार्ड तोड़ रही है। भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी का कीर्तिमान अपने मूल्यों के जरिये बरकरार रखे हुए है। इसी को देखते हुए विश्व का प्रमुख ताकतवर देश चीन भी हैरान है और अपने दूतावास से इस विषय पर जानकारी जुटा रहा है कि आखिर इतनी बड़ी पार्टी कैसे बनी। यह बातें गुरुवार को कानपुर आये भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। भारतीय जनता पार्टी का नया क्षेत्रीय कार्यालय नौबस्ता में बनने जा रहा है जिसका भूमि पूजन गुरुवार को पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने किया।

उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि बड़ी संख्या में आये लोगों का हम स्वागत और अभिनन्दन करते हैं। गंगा के किनारे और क्रांतिकारी भूमि कानपुर को हमारा नमन है। भाजपा दुनिया में एक अकेली पार्टी है जो अपने ही रिकार्ड को तोड़ कर आगे बढ़ती है। भाजपा की सदस्यता 11 करोड़ पहुंच चुकी है यह सदस्य्ता 54 दिन के अंदर पांच करोड़ बढ़ी है। दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनने के लिए भाजपा के सभी सदस्यों को बहुत-बहुत बधाई। चीन के दूत तक भाजपा पार्टी की सदस्य संख्या देख कर हैरान हैं और उनके दूत ने तो यहां तक कह दिया कि इतनी बड़ी पार्टी आखिर कैसे बना ली। दुनिया भी भाजपा पार्टी को विशेष दर्जा देती है। हमारी पार्टी अनुशासन से चलने वाली पार्टी है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com