 प्रतापगढ़ : भाजपा कार्यकर्ता ही आज छोटे से बड़े पद तक सरकार और संगठन में बैठा हुआ है। सदर विधानसभा के इस उपचुनाव में सभी बूथ समिति के कार्यकर्ता अपनी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए भाजपा प्रत्याशी को जीत दिलाने का काम करेंगे। यह बातें प्रतापगढ़ जिले के सदर विधानसभा के मंगरौरा मंडल और संडवा चन्द्रिका मंडल की कार्यशाला में शनिवार को भाजपा प्रदेश मंत्री एवं जिला प्रभारी शंकर गिरी ने भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने धारा 370, 35ए हटाकर देशहित में ऐतिहासिक कार्य किया। केंद्र सरकार और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को कार्यकर्ताओ को घर-घर बताने को कहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्र ने कार्यकर्ताओं को तत्काल उप चुनाव में लग जाने की अपील की। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष गोकुलनाथ श्रीवास्तव, राघवेंद्र शुक्ला, चुनाव संयोजक राजकुमार पाल, गिरीश पाण्डे, मंडल अध्यक्ष अरविंद शुक्ला व विजय तिवारी, शिव विलास, आलोक दुबे, मनीष सिंह, सच्चिदानंद मिश्र सहित कई लोग मौजूद रहे।
 Shaurya Times | शौर्य टाइम्स Latest Hindi News Portal