बॉलीवुड अभिनेत्री पायल रोहतगी के खिलाफ मामला दर्ज

सोशल मीडिया पर अनर्गल टिप्पणी करने आरोप

बूंदी (राजस्थान) : बॉलीवुड अभिनेत्री एवं बिगबॉस फेम पायल रोहतगी के खिलाफ सदर थाना पुुलिस ने आईटी एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया है। सदर थानाधिकारी लोकेन्द्र पालीवाल ने शुक्रवार को बताया कि अभिनेत्री पायल रोहतगी के खिलाफ राजस्थान युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव चर्मेश शर्मा ने दो अक्टूबर को सदर पुलिस को रिपोर्ट दी थी, जिसमे आरोप लगाया था कि अभिनेत्री पायल रोहतगी ने 21 सितंबर 2019 को फेसबुक व ट्विटर पर स्वतंत्रता सेनानी स्व. मोतीलाल नेहरू की धर्मपत्नी पर अश्लील व धर्म विरोधी टिप्पणी की थी। साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री स्व. जवाहरलाल नेहरू की धर्मपत्नी के चरित्र पर भी अभिनेत्री रोहतगी ने अनर्गल आरोप लगाये थे।

चर्मेश शर्मा ने इस बात की जानकारी मिलने पर दो अक्टूबर गांधी जयंती के दिन सदर थाना पुलिस में अभिनेत्री पायल रोहतगी के खिलाफ शिकायत दी थी। पालीवाल ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद उसकी तथ्यात्मक जांच की गई। जांच के बाद 10 अक्टूबर की रात अभिनेत्री पायल रोहतगी के खिलाफ आईटी एक्ट की धारा 66 व 67 में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर, चर्मेश शर्मा ने कहा कि एक फिल्म अभिनेत्री द्वारा कांग्रेस नेताओं के परिवार के सदस्यों पर जो टिप्पणी की गई है वो बर्दाश्त करने योग्य नहीं है। इससे दोनों महिलाओं की छवि धूमिल हुई है। इस मामले में दोषी अभिनेत्री को सजा मिलनी चाहिए।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com