Maharastra विस चुनाव : पीएम मोदी ने नौ तथा फडणवीस ने ताबड़तोड़ की 225 चुनावी जनसभाएं

मुंबई : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार शाम को प्रचार थम गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नौ, केंद्रीय गृहमंत्री एवं भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने 10, कार्यकारी भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सात जनसभाओं को संबोधित किया। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कुल 225 सभाओं को संबोधित किया है। भाजपा प्रदेश कार्यालय मंत्री मुकुंद कुलकर्णी ने शनिवार को बताया कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए केंद्रीय मंत्रियों सहित विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भी अपना योगदान दिया है। इस दौरान भाजपा प्रदेश कार्यालय में 45 पत्रकार वार्ता भी आयोजित की गई।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने तीन, नितिन गडकरी ने 35, स्मृति ईरानी ने 14, साध्वी निरंजन ज्योति ने छह, जी किशन रेड्डी ने तीन, शाहनवाज हुसैन ने चार, रामदास आठवले ने पांच, गुलाबचंद्र कटारिया ने नौ, मनोज तिवारी ने आठ, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने तीन, रावसाहेब दानवे ने 11 जनसभाओं को संबोधित किया। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 10, गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने चार, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने आठ जनसभाओं को संबोधित किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटील ने 10, पंकजा मुंडे ने 18, सुधीर मुनगंटीवार ने छह जनसभाएं संबोधित कीं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com