अनुष्का शर्मा ने शेयर की विराट कोहली संग भूटान वेकेशन की नई तस्वीर, लिखा-प्यार ने प्यार को पहचाना

अनुष्का शर्मा और उनके पति विराट कोहली इन दिनों भूटान में छुट्टियां इंज्वाय कर रहे हैं। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली दोनों अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अपने फैंस के लिए तस्वीरें भी शेयर कर रहे हैं। कल अनुष्का ने एक प्यारे से डॉगी के साथ इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर डाली थी। ये तस्वीर कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। अब अनुष्का शर्मा ने भूटान वेकेशन की कई नई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर डाली हैं। इसके कैप्शन में अनुष्का शर्मा ने लिखा, जब प्यार ने प्यार को पहचाना।

अनुष्का शर्मा इन तस्वीरों में गाय के दो बछड़ों के साथ खेलती नजर आ रही हैं। साथ में विराट कोहली नजर आ रहे हैं। अनुष्का इस बछड़ों को कभी सहलाती नजर आती हैं तो कभी वह इन्हें चूम रही हैं। सारी तस्वीरें बेहद प्यारी हैं। एक घंटे में ही इस तस्वीर को करीब पांच लाख लोग लाइक कर चुके हैं। वहीं दो हजार से ज्यादा लोगों ने इस पोस्ट पर कमेंट किया है। अनुष्का ने रविवार को ही अपनी कुछ फोटोज शेयर की थी जिसमें वो एक डॉग के साथ खेलती नजर आ रही थीं। अनुष्का विराट का बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए उनके साथ भूटान गई हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो अनुष्का काफी समय से किसी फिल्म में नजर नहीं आई हैं। वह पिछली फिल्म ‘जीरो’ में नजर आई थीं। इस फिल्म में अनुष्का के साथ शाहरुख खान और कैटरीना कैफ लीड रोल में थे।

खत्म होने वाली हैं छुट्टियां

टीम इंडिया के कप्तान विराट की छुट्टियां खत्म होने वाली हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज खत्म होने के बाद से विराट ब्रेक पर हैं। बताया गया है कि वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत उन्हें बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में आराम दिया गया था।

https://www.instagram.com/p/B4tv2oZJ7cK/?utm_source=ig_embed

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com