नागालैंड स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी बधाई

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नागालैंड के स्थापना दिवस पर राज्य के निवासियों को शुभकामना देते हुए कहा कि आने वाले वर्षों में यह राज्य प्रगति की नई ऊंचाइयों को छुए यही कामना है। रविवार को प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर नागालैंड के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को बधाई दी। उन्होंने बधाई संदेश में कहा ‘राज्य के स्थापना दिवस पर नागालैंड के मेरे भाईयों और बहनों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। यह राज्य अपनी महान संस्कृति के लिए जाना जाता है।’ मोदी ने कहा ‘नागालैंड के लोग दयालु और साहसी होते हैं। नागालैंड के आगामी वर्षों में प्रगति की नई ऊंचाइयों पर पहुंचने की कामना करता हूं।’ उल्लेखनीय है कि नागालैंड की स्थापना एक दिसम्बर 1963 को हुई थी। यह देश का एक उत्तर पूर्वी राज्य है। इसकी राजधानी कोहिमा है, जबकि दीमापुर राज्य का सबसे बड़ा नगर है। नागालैंड की सीमा पश्चिम में असम, उत्तर में अरुणाचल प्रदेश, पूर्व मे बर्मा और दक्षिण में मणिपुर से मिलती है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com