नमो शासक‘ एवं ‘एहसास‘ पुस्तक का विमोचन करेंगे स्वतंत्र देव सिंह

संगीत संध्या में अनूप जलोटा बांधेंगे समां

सुलतानपुर : शहर में ‘माध्यम कार्यक्रम‘ के तहत नमो शासक एवं एहसास पुस्तक के विमोचन में अयोजित संगीत संध्या में अनूप जलोटा अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे। पुस्तक का विमोचन भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वत्रंत देव सिंह करेंगे। सार फाउण्डेशन मुम्बई की अध्यक्ष मल्लिका राजपूत शिंदे एवं डॉ. राजीव श्रीवास्तव ने गुरुवार को बताया कि आगामी 14 दिसम्बर को शहर के केएनआईसी परिसर में माध्यम शीर्षक से एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संघर्षों पर मेरे द्वारा लिखी गयी पुस्तक श्नमों शासकश् एवं गजल संग्रह श्एहसासश् पुस्तक का विमोचन किया जायेगा। मल्लिका राजपूत ने बताया कि माध्यम शीर्षक नाम से आयोजित कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया गया है। वह दोनों पुस्तकों का विमोचन करेंगे।
उन्होंने बताया कि ‘माध्यम‘ शीर्षक नाम से आयोजित कार्यक्रम में संगीत संध्या भी होगी। इसमें देश के प्रसिद्ध भजन सम्राट अनूप जलोटा, सांसद एवं मशहूर गायक हंसराज हंस, बॉलीवुड गायक सुजाता मजूमदार एवं अनूजा सिन्हा की प्रस्तुतियां होंगी। इस कार्यक्रम में भोजपुरी गायक विजय तिवारी श्कोमलश् एवं गंगा दुबे भी अपनी प्रस्तुति देंगे। जिले में होने वाले माध्यम शीर्षक कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सार फाउण्डेशन मुम्बई एवं लायंस क्लब मिडटाउन के पदाधिकारी से जुटे हुए हैं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com