राहुल के रेप इन इंडिया बयान पर आयोग ने मांगी रिपोर्ट

महिला मोर्चा ने झारखंड में चुनावी सभाओं पर रोक लगाने की मांग की

रांची : झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए गोड्‌डा में चुनावी जनसभा के दौरान कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा दुष्कर्म से संबंधित भाषण को चुनाव आयोग ने गंभीरता से लिया है। साथ ही उनसे इस मामले में रिपोर्ट मांगी है। राहुल गांधी ने झारखंड विधानसभा चुनाव में अपनी 5वीं सभा में 12 दिसंबर को गोड्‌डा में कहा था कि आज भारत मेक इन इंडिया के बजाय रेप इन इंडिया बन गया है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनय कुमार चौबे ने साहेबगंज और गोड्‌डा के डीसी से कांग्रेस नेता राहुल गांधी के उस विवादित भाषण का अंश रिपोर्ट के साथ मांगा है। आयोग ने यह कार्रवाई भाजपा महिला मोर्चा की शिकायत पर की है। महिला मोर्चा ने चुनाव आयोग से यह भी मांग की है कि झारखंड में राहुल गांधी की चुनावी सभाओं पर रोक लगाई जाए।

राहुल गांधी ने 12 दिसंबर को झारखंड विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान साहिबगंज और गोड्डा की सभाओं में मेक इन इंडिया के बारे में सार्वजनिक तौर पर कहा था कि यह रेप इन इंडिया बन गया है। यहां लड़कियां सुरक्षित नहीं है। तब उन्‍होंने पीएम मोदी के बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान की खिल्‍ली उड़ाते हुए कहा था कि बीजेपी विधायक से बेटी बचाओ। राहुल के रेप इन इंडिया बयान को आपत्तिजनक मानते हुए भाजपा ने चुनाव आयोग से शिकायत की थी। इसके बाद भाजपा महिला मोर्चा ने चुनाव आयोग से राहुल गांधी के गोड्डा में दिए भाषण को आधार बना शिकायत की थी। प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा ने भी मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनय कुमार चौबे से मुलाकात कर राहुल गांधी की चुनावी सभाओं पर रोक लगाने की मांग की थी। शिकायत में कहा गया था कि 12 दिसंबर को गोड्डा की सभा में राहुल गांधी ने अपमानजनक और शर्मसार करने वाला बयान दिया था। राहुल गांधी ने कहा था कि आज भारत मेक इन इंडिया के बजाय रेप इन इंडिया बन गया है। राहुल के इस बयान को लेकर संसद में भी काफी हंगामा हुआ था। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राहुल गांधी झारखंड में अबतक पांच सभाएं कर चुके हैं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com