नागपुर के मेयर संदीप जोशी पर मंगलवार रात दो बाइक सवार हमलावरों ने फायरिंग कर दी। मेयर शहर से बाहर थे और परिवार के साथ लौट रहे थे, कि तभी कुछ अज्ञात लोगों ने उनपर ताबड़तोड फायरिंग शुरु कर दी। मेयर की कार पर गोली के निशान भी देखे जा सकते हैं। संदीप जोशी ने बताया कि उन्हें पहले भी धमकियां मिल चुकी हैं। इस घटना के बाद से शहर के मेयर संदीप जोशी को पुलिस सुरक्षा मिल गयी है। पुलिस काे शक है कि शहर में हो रहे अतिक्रमण को लेकर ये वारदात हो सकती है। पुलिस जांच में जुटी हुई है हालांकि इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
.jpg)
नागपुर के मेयर की कार पर हुई अंधाधुध फायरिंग ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर भी प्रश्नचिह्नï लगा दिये हैं। ज्ञात हो कि इस समय शहर में विधानसभा का शीतकालीन सत्र भी चल रहा है ऐसे में मुख्यमंत्री समेत प्रदेश के मंत्रियों की सुरक्षा व्यवस्था के खास इंतजाम किये हुए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार मेयर संदीप जोशी को एक खत के जरिये धमकी मिली थी। जिसकी उन्होंने सदर पुलिस स्टेशन में शिकायत भी दर्ज करवायी थी। मेयर का कहना है कि शिकायत के बाद भी पुलिस ने उनके मामले को गंभीरता से नहीं लिया था। हालांकि अब हमले के बाद पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी हुई है।
Shaurya Times | शौर्य टाइम्स Latest Hindi News Portal