अंग्रेजी के लिए शशि थरूर व हिंदी साहित्य में नंद किशोर आचार्य को मिलेगा साहित्य अकादमी

वर्ष 2019 के लिए 23 भाषाओं के लेखकों को दिया जाएगा पुरस्कार

नई दिल्ली : साहित्य अकादमी पुरस्कार 2019 की घोषणा कर दी गई है। साल 2019 के लिए कुल 23 भाषाओं के साहित्यकारों का चयन किया गया है। इनमें अंग्रेजी साहित्य कथेतर गद्ध एन एरा ऑफ डार्कनेस के लिए शशि थरूर, और हिन्दी साहित्य कविता छीलते हुए अपने को के लिए नंद किशोर आचार्य़ सहित 23 अलग अलग भाषाओं के साहित्य कार शामिल हैं। पुरस्कृत विधाओं में सात कविता संग्रह, चार उपन्यास, छह कहानी संग्रह, तीन निबंध संग्रह, एक एक कथेतर, आत्मकथा और जीवनी शामिल है। इन सभी विजेताओं को 25 फरवरी 2020 को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में पुरस्कृत किया जाएगा। साहित्य अकादमी पुरस्कारों का अनुमोदन कार्यालय में हुई कार्यकारी मंडल की बैठक में किया गया जिसकी अध्यक्षता डॉ. चंद्रशेखर कंबार ने की।

इन लेखकों को दिया जा जाएगा साहित्य अकादमी पुरस्कार

1) जयश्री गोस्वामी मंहत -असमिया भाषा में लिखा उपन्यास
2) चिन्मय गुहा—बांगला भाषा में लिखा निबंध घुमेर दरजा थेले
3) फुकन चंद्र बसुमतारी –बोडो भाषा में लिखी गई कविता आखाइ आथुमनिफ्राय
4) ओम शर्मा जन्द्रयाड़ी- डोगरी भाषा में लिखी गई निबंध, बंदरालता दर्पण
5) एन ऐरा ऑफ डार्कनेस(कथेतर गद्ध) अंग्रेजी में शशि थरूर
6) रतिलाल बोरीसागर—गुजराती भाषा –मोजामो रेवुरे निबंध
7) नन्द किशोर आचार्य—हिन्दी कविता, छीलते हुए अपने को
8) विजया—कन्नड—कुड़ी एसारू(आत्म कथा)
9) अब्दुल अहद हाजिनी—कश्मीरी –अख याद अख कयामत कहानी संग्रह
10) निलबा आ. खांडेकर—कोंकणी—घ वर्डस् कविता
11) कुमार मनीष अरविंद –मैथिली- जिनगीक ओरिजआओन करैत(कविता)
12) वी मधूसूदन नायर- मलयालम- अचन पिरन्ना वीदु (कविता)
13) बेरिल थंगा—मणिपुरी- ईअमादी अदुनगी ईठत(उपन्यास)
14) अनुराधा पाटील—मराठी- कदाचित अजूनही (कविता)
15) तरूण कांति मिश्र- ओड़िया- भास्वती(कहानी संग्रह)
16) किरपाल कजाक-पंजाबी-अंतहीन (कहानी संग्रह)
17) रामस्वरूप किसान- राजस्थानी- बारीक बात कहानी संग्रह
18) पेन्ना- मधूसूदन- संस्कृत –प्रज्ञाचाक्षुषम कविता
19) काली चरण हेम्ब्रम- संताली, सिसिरली कहानी संग्रह
20) ईश्वर मूरजाणी- सिंधी भाषा-जीजल कहानी संग्रह
21) चो. धर्मन, तमिल- सूल उपन्यास
22) बंदि नारायण स्वामी- तेलगु- सेप्ताभूमि
23) शाफे किदवई- उर्दू – सवनेह ए-सर सैयद (जीवनी)

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com