ऐतिहासिक होगा देवरिया महोत्सव, बताएगा देवभूमि का इतिहास, ड्रोन कैमरे की रहेगी नजर

देवरिया : इस बार देवरिया महोत्सव ऐतिहासिक होने जा रहा है। महोत्सव को सफल व ऐतिहासिक बनाने के लिए लगभग 20 एकड़ भूमि पर तेजी से काम हो रहा है। आगामी 21 जनवरी से 31 जनवरी तक गोरखपुर रोड स्थित ओवर ब्रिज के बगल में चीनी मिल ग्राउंड पर देवरिया महोत्सव होने जा रहा है। देवरिया महोत्सव समिति के अध्यक्ष व जिलाधिकारी अमित किशोर ने बताया कि महोत्सव में पर्यटन खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। स्थानीय कलाकारों को प्रोत्साहित करने के लिए एक अच्छा प्लेटफाॅर्म मिलेगा। इसके लिए सभी तहसील क्षेत्रों में दो दिवसीय किया जायेगा। महोत्सव में प्रतिष्ठित प्रकाशनों के स्टाल लगेंगे जहां पाठकों को विशेष छुूट पर पुस्तकें मिलेंगी। किताबें प्रेमी पाठकों के लिए अलग से रीडिंग कार्नर भी बनेगा। देवरिया महोत्सव में इंडस्ट्रियल एक्सपो में देवरिया जनपद के अलावा गोरखपुर, कुशीनगर, आगरा, कानपुर, भदोही समेत दर्जनों जनपद से उद्यमी अपने उत्पादों की प्रदर्शनी लगाएंगे।

देवरिया महोत्सव देवभूमि के इतिहास से लोगों को परिचित करायेगा। इसके लिए देवभूमि से जुड़े महापुरुषों के नाम का गेट बनेगा। महापुरुषों के स्मृतियों को सजाया जाएगा। महोत्सव समिति के अध्यक्ष जिलाधिकारी अमित किशोर ने बताया कि महोत्सव में पर्यटन खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। महोत्वस में राष्ट्रीय कलाकारों की प्रस्तुति का भी लोग लुत्फ उठा सकेंगे। देवरहा बाबा, बाबा राघवदास, मोती बीए, भागवत भगत खजड़ी वाले के अलावा स्वतंत्रता सेनानियों का स्टाल महोत्सव में लगाया जाएगा। महोत्सव में ड्रोन कैमरे से नजर रखी जाएगी। देवरिया महोत्सव में सामूहिक विवाह योजना के तहत 501 कन्याओं का विवाह होगा। दिव्यांगजनों में उपकरण वितरण और रोजगार मेले का आयोजन भी किया जाएगा। प्रतिष्ठित प्रकाशनों की स्टाल लगेंगी।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com