मिर्जापुर में प्रदेश के पहले गो अभ्यारण का शिलान्यास

सीएम योगी ने विन्ध्याचल मंदिर में की पूजा—अर्चना
विन्ध्याचल कॉरिडोर पर अधिकारियों संग समीक्षा बैठक

मिर्जापुर : प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को गंगा यात्रा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मिर्जापुर पहुंचे। पुलिस लाइन में बने हैलीपैड पर सीएम का हेलीकॉप्टर उतरा, जहां से उन्होंने विंध्याचल विंध्यवासिनी मंदिर पहुंच कर दर्शन कर पूजा-पाठ किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने विन्ध्याचल कॉरिडोर के कार्यों को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा भी की। उन्होंने मिर्जापुर में मंच से ही गजरिया में बनने वाले प्रदेश के पहले गो अभ्यारण का शिलान्यास भी किया। मिर्जापुर में जनसभा को सम्बोधित करने पहुंचे मुख्यमंत्री योगी ने मंच से गजरिया में देश के पहले गो अभ्यारण का शिलान्यास किया। इससे पूर्व उन्होंने शहर के दोनों मुख्य चौराहों का नामकरण क्रमश: लौह पुरुष बल्लभ भाई पटेल और श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर किया। इस दौरान दोनों महापुरुषों की प्रतिमा का अनावरण भी किया गया। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ विन्ध्याचल कॉरिडोर के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक भी की।

बता दें कि गंगा यात्रा के तीसरे दिन की शुरुआत बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी से हुई। यहां अस्सी घाट पर पूजा अर्चना के बाद उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री आशुतोष टंडन, रविन्द्र जायसवाल और नीलकण्ठ तिवारी ने जलयात्रा निकाली। जलयात्रा रामनगर में समाप्त हुई। इसके बाद गंगा रथ से गंगा यात्रा चुनार मिर्जापुर पहुंची। इस दौरान लोगों में जबरदस्त उत्साह था। यात्रा मार्ग में जगह जगह लोग पुष्प वर्षा कर गंगा रथ का स्वागत करते नजर आए। मिर्जापुर में गंगा यात्रा पड़री से होते हुए जीआईसी ग्राउंड तक पहुंची। जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में जनसभा का आयोजन हुआ। आयोजन के बाद गंगा यात्रा दल दो हिस्सों में बंट गया। एक विंध्याचल मेजा, मांडा होते हुए प्रयागराज के लिए निकल गया, तो वहीं दूसरा दल गोगांव से जलमार्ग के रास्ते सीतामढ़ी चला गया। बीच-बीच में कई स्थानों पर स्वागत कार्यक्रम आयोजित हुआ।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com