लखनऊ। भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रामधनी गोंड़ ने प्रदेश पदाधिकारियों, क्षेत्रीय अध्यक्ष, क्षेत्रीय महामंत्री और प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों की घोषणा की है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित ने बुधवार को पदाधिकारियों की सूची जारी की। दीक्षित ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय के अनुमोदन के बाद सूची जारी की गई है।
भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा में राम विलास आर्य-देवरिया, मुन्ना खरवार-मऊ, राजेन्द्र प्रसाद धुरिया- सिद्धार्थनगर, सुखराम गोंड़-बस्ती, शिवकुमार गोंड़-वाराणसी और रामविचार गोंड़-सोनभद्र को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है जबकि संजय कुमार गोंड़-बलिया और बच्चू सिंह-लखीमपुर को प्रदेश महामंत्री बनाया गया है। राज कुमार खरवार (राजू)-वाराणसी, श्याम लाल थारू-बहराइच, कृष्णा गोंड़-गोरखपुर,वीरेन्द्र कुमार सहरिया-ललितपुर, रमेश चन्द्र गोंड़-मीरजापुर और राम सेवक खरवार-सोनभद्र को प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। सिद्धार्थनगर के हीरालाल गोंड़ को कोषाध्यक्ष तथा लखनऊ के राजीव रतन चंद्र को कार्यालय और मीडिया प्रभारी का दायित्व सौंपा गया है। गोरखपुर का क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद गोंड, काशी का दीपक कुमार, अवध क्षेत्र का कालूराम, कानपुर का महावीर प्रसाद को क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य भी घोषित किये गये हैं।
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष घोषित
भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद कौशल किशोर ने प्रदेश के पांच क्षेत्रों के जिलाध्यक्ष घोषित किये हैं। कौशल ने अवध, कानपुर-बुंदेलखंड, काशी, गोरखपुर और ब्रज क्षेत्र के जिलाध्यक्षों का नाम घोषित करते हुए दलितों में सभी के प्रतिनिधित्व का ख्याल रखा है। अवध क्षेत्र में सीतापुर में अनिल भार्गव, लखीमपुर में दाताराम भार्गव, हरदोई में सर्वेश जनसेवा, अंबेडकरनगर में अभिषेक कन्नौजिया, बाराबंकी में शशांक कुशमेष, बलरामपुर में हरिराम विमल, बहराइच में जगतराम सोनकर, गोंडा में जटाशंकर कोरी, श्रावस्ती में दिनेश कुमार आर्या और फैजाबाद में बबलू पासी को जिलाध्यक्ष बनाया गया है।
Shaurya Times | शौर्य टाइम्स Latest Hindi News Portal