परिवहन निगम से मांगी 2001 से पहले के संविदाकर्मियों की सूची

लखनऊ। परिवहन निगम कर्मचारी-अधिकारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के महामंत्री गिरीश मिश्रा ने बताया कि यूनियन ने सात सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन किया था। जिसमें से एक मांग, वर्ष 2001 से पहले के संविदाकर्मियों को नियमित किये जाने से संबंधित थी। जिसको लेकर शासन ने परिवहन निगम से सूची मांगी गयी है। उन्होंने बताया कि परिवहन निगम से पिछले दिनों हुई वार्ता के विफल होने के बाद ही प्रदेशव्यापी प्रदर्शन किया गया था। इस प्रदर्शन का असर ही हुआ। शासन स्तर से 31 दिसम्बर 2001 तक के संविदाकर्मियों की सूची मांगी गयी। ये सूची बनकर तैयार है। सूची में 700 नामों को शामिल किया गया है, जिसमें 550 चालक एवं 150 परिचालक हैं। उन्होंने बताया कि संघर्ष मोर्चा के अन्य मांगों को लेकर हमारी मांगों पर विचार किया जाये, इसका प्रयास जारी है। कुछ दिनों के लिए हड़ताल पर प्रदेश सरकार ने रोक लगा दी है। इस कारण से कोई हड़ताल नहीं की जायेगी। शेष मांगों को लेकर सांकेतिक प्रदर्शन जारी रहेगा।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com