भाजपा ने यूपी, बिहार व हरियाणा समेत पूर्वोत्तर राज्यों में की संगठनात्मक नियुक्तियां

यूपी में भवानी सिंह और कर्मवीर बने सह-संगठन महामंत्री

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उत्तर प्रदेश, हरियाणा, बिहार समेत पूर्वोत्तर के मणिपुर व नागालैंड में संगठनात्मक नियुक्तियों को मंजूरी दी है। उत्तर प्रदेश में दो सह-संगठन महामंत्री नियुक्त किये गये हैं, जबकि हरियाणा में एक महामंत्री संगठन, बिहार में एक सह-संगठन महामंत्री और दिल्ली स्थित केंद्रीय कार्यालय में संगठक की नियुक्ति की गई है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उत्तर प्रदेश में प्रदेश सह-संगठन महामंत्री के रूप में भवानी सिंह और कर्मवीर को नियुक्त किया है। भवानी सिंह का केंद्र वाराणसी और कर्मवीर का केंद्र मेरठ होगा। हरियाणा में प्रदेश महामंत्री (संगठन) के पद पर रविन्द्र राजू को नियुक्त किया गया है और उनका केंद्र रोहतक होगा। जबकि बिहार में रत्नाकर को प्रदेश सह-संगठन महामंत्री का दायित्व दिया गया है। रत्नाकर का केंद्र मुजफ्फरपुर सुनिश्चित किया गया है। उधऱ, पूर्वोत्तर के मणिपुर व नागालैंड में संगठन के कामकाज का दायित्व अभय कुमार गिरी को सौंपा गया है। गिरी का केंद्र इंफाल होगा और वे वहां से दोनों राज्यों की संगठनात्मक गतिविधियों का संचालन करेगें।भाजपा अध्यक्ष ने केंद्रीय मुख्यालय में संगठक के पद पर प्रद्युम्न की नियुक्ति की है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com