उत्तर भारत शीत लहर की चपेट में, बारिश के भी आसार; 24 घंटे में और बढ़ेगी सर्दी

नए साल के मौके पर उत्तर भारत शीत लहर की चपेट में है। अगले 24 घंटे में यह शीत लहर हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान तथा पश्चिमी मध्य प्रदेश में और तेज होने की आशंका है। यह स्थिति 2 जनवरी तक बनी रहेगी। भारतीय मौसम विभाग (आइएमडी) ने गुरुवार को अपने पूर्वानुमान में कहा है कि 2 से 6 जनवरी के बीच पूर्वी राजस्थान, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब तथा हरियाणा में हल्की बारिश भी हो सकती है। आइएमडी के वरिष्ठ विज्ञानी आरके जेनमणि ने कहा है कि उत्तर भारत में कल तक शीत लहर का प्रकोप बना रहेगा। दो जनवरी के बाद ठंड में थोड़ी कमी आएगी। लेकिन 7 जनवरी से फिर से उत्तर भारत तेज शीत लहर की चपेट में आएगा।

इस बीच, गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी में स्थित सफदरजंग वेधशाला ने दिल्ली का न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो इस मौसम में सबसे कम है। यहां घने कोहरे के कारण दृश्यता घटकर 50 मीटर तक हो सकती है। इसके पहले 20 दिसंबर को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। आइएमडी के क्षेत्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि 12 दिसंबर के बाद पश्चिमी विक्षोभ से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र सबसे ज्यादा प्रभावित होगा, जिसकी वजह से जम्मू-कश्मीर तथा हिमाचल प्रदेश में बारिश तथा बर्फबारी होगी। जम्मू-कश्मीर तथा हिमाचल की उत्तरी-पश्चिमी सर्द हवाएं दिल्ली एनसीआर की ओर आएंगी। पंजाब और हरियाणा में कोहरे की स्थिति से दिल्ली पहुंचने वाली हवाएं और सर्द होंगी।

दिल्ली में सीजन का सबसे ठंडा दिन

दिल्ली में गुरुवार सुबह घना कोहरा छाए रहने से विजिबिलिटी घटकर महज 50 मीटर रह गई और न्यूनतम तापमान भी 3.3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया जो कि इस मौसम का सबसे कम तापमान है। मौसम विभाग के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि लगातार तीसरे दिन शहर में शीतलहर चल रही है।

अगले दो दिन शीतलहर का प्रकोप

मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों में शहर में शीतलहर की स्थिति बनी रहेगी। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि हिमालय की तरफ से उत्तर-उत्तरपश्चिमी दिशा की हवाएं बह रही हैं जिससे उत्तर भारत में तापमान में गिरावट आई है।

कई राज्यों में बारिश की संभावना

पश्चिमी विक्षोभ के बंगाल की खाड़ी के निचले इलाकों से टकराने के कारण, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान, पश्चिम उत्तर प्रदेश और उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश में 02 जनवरी से लेकर 05 जनवरी के बीच छिटपुट बारिश हो सकती है। वहीं, 4 और 5 जनवरी को तेज बारिश की संभावना है।

5 डिग्री तक गिरेगा तापमान

उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में अगले 4-5 दिनों तक पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखेगा, जिससे अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना है। अगले कुछ 24 घंटों के दौरान हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और पश्चिम मध्य प्रदेश में शीत लहर कहर बरपाएगी।  अगले 24 घंटों के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तरी राजस्थान में कोहरा भी लोगों की परेशानी बढ़ाएगा। वहीं, अगले दो दिनों तक उत्तराखंड, पश्चिम मध्य प्रदेश और बिहार, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग इलाकों में घना कोहरा छाने की संभावना है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com