पुलिस अधीक्षक ने रिकवरी करने वाली पुलिस टीम को दिया 25 हज़ार का इनाम
बहराइच। जिले की थाना सुजौली पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने रविवार को 54 करोड़ की चरस बरामद की है। इस मामले में तीन महिला तस्करों को गिरफ्तार किया गया है तीनों महिला तब तक नेपाल राज्य की बताई जा रही है । 18 किलो मादक चरस बरामद हुई है। सुजौली पुलिस का कहना है कि 3 नेपाली महिलाएं जो कि शातिर तस्कर हैं। इनके पास से चरस की बड़ी खेप बरामद की गई है। तीनो महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया है। बरामद चरस नेपाल से भारत लायी गयी थी। मुख्य तस्कर सरगना को पकड़ने के लिए नेपाल पुलिस से बातचीत की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक बिपिन कुमार मिश्र ने बताया की। बहराइच के थाना सुजौली क्षेत्र में मादक पदार्थों के तीन बड़े तस्कर गिरफ्तार किए गए हैं। इनके कब्जे से 18 किलो 500 ग्राम चरस बरामद की गई है। जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 50 करोड़ से ज़्यादा है। इसमें 3 महिला तस्कर गिरफ्तार की गई है. गिरफ्तार महिला तस्करों का नाम सरस्वती पत्नी भरत सिंह. झरना थापा पत्नी दिलबहादुर और लक्ष्मी गौतमे पत्नी अर्जुन गौतमे है। यह तीनों महिला तस्कर नेपाल राज्य की रहने वाली हैं। इसके सरगना को पकड़ने के लिए नेपाल पुलिस से सम्पर्क किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि इस बड़ी रिकवरी के लिए थाना सुजौली पुलिस को 25 हजार की धनराशि से पुरस्कृत किया गया है।
Shaurya Times | शौर्य टाइम्स Latest Hindi News Portal