सोशल मीडिया पर कभी भी कुछ भी ट्रेंड होने लगता है। इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है ‘पावरी हो रही है’। यह इस समय सबसे अधिक ट्रेंड कर रहा है। जी दरअसल बीते दिनों पाकिस्तान की रहने वाली 19 साल की दानानीर मोबीन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। आपने देखा होगा इस वीडियो में दानानीर अपने दोस्तों के साथ मस्ती करती हुई नजर आई थी। उनके इस वीडियो में उन्होंने कुछ ऐसा कहा था जो अब चर्चाओं में है।

अब तक उसे लेकर कई मीम्स बन गए हैं। इस समय आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक भी ‘पावरी’ के रंग में रंगे हुए हैं। इसी क्रम में शामिल हुईं हैं टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की लीड एक्ट्रेस शिवांगी जोशी।जी दरअसल हाल ही में शिवांगी जोशी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। आप देख सकते हैं इस मजेदार वीडियो में शिवांगी जोशी अपने सीरियल के सेट पर नजर आ रही हैं। इस मजेदार वीडियो में एक्ट्रेस के साथ उनके सभी को-स्टार्स नजर आ रहे हैं। वैसे इस वीडियो में शिवांगी जोशी कह रही हैं, ‘ये हम है।।।ये हमारा सेट है और यहां पर हमारी शूरिंग (शूटिंग) हो रही है।’
अब तक शिवांगी जोशी के इस वीडियो को लाखों लोग पसंद कर चुके हैं। वैसे आपको पता ही होगा बीते गुरुवार को ही इस साल के 6ठे हफ्ते की टीआरपी लिस्ट सामने आई थी। इस लिस्ट में ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ का नाम पांचवे नम्बर पर है। ऐसा लग रहा है शिवांगी इसी बात की ख़ुशी मना रहीं हैं। वैसे शिवांगी इन दिनों शो में बदले बदले अंदाज में नजर आ रहीं हैं और उनका बदला अंदाज सभी को भा रहा है।
Shaurya Times | शौर्य टाइम्स Latest Hindi News Portal