गोरखपुर : शनिवार को दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रात्रि विश्राम गोरखनाथ मंदिर में किया। रविवार को अपनी पारंपरिक दिनचर्या का पालन करते हुए ब्रह्म मुहूर्त में पूजा अर्चना की। उसके बाद दूर-दूर से आए फरियादियों की समस्याएं सुनी। गोशाला में गायों को गुड़ व चना खिलाया। इसके बाद गोरखनाथ मंदिर परिसर का निरीक्षण भी किया। मुख्यमंत्री योगी ने हिंदू सेवाश्रम, जनता दरबार में दूर-दूर से आए सैकड़ों फरियादियों की फरियाद सुनी एवं सम्बंधित अधिकारियों को इन समस्याओं के त्वरित निस्तारण का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री चरगांवा में होने वाले किसान सम्मलेन में हिस्सा लेंगे। शाम तक उनके लखनऊ वापस लौटने की उम्मीद है।
Shaurya Times | शौर्य टाइम्स Latest Hindi News Portal