अयोध्या। पशुपालन विभाग में करोड़ों के घोटाले के मामले में जेल में बंद आईपीएस अरविंद सेन यादव की पत्नी प्रियंका सेन यादव का निधन हो गया। उनकी मौत का कारण कोरोना बताया जा रहा है। उन्हें सीने में जकड़न और जुखाम-बुखार के कारण दर्शन नगर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान रविवार की सुबह करीब 4 बजे उन्होंने अन्तिम सांस ली। थाना इनायतनगर क्षेत्र के भिटारी गांव की निवासी प्रियंका सेन यादव इस बार हैरिंग्टनगंज तृतीय से जिला पंचायत सदस्य उम्मीदवार थी। जिन्हें समाजवादी पार्टी ने समर्थन दिया था। पूर्व सांसद स्व. मित्रसेन यादव की बहू प्रियंका सेन यादव के पति आईपीएस अरविंदसेन यादव वर्तमान समय में पशुपालन घोटाले में जेल में बंद है।
Shaurya Times | शौर्य टाइम्स Latest Hindi News Portal