लखनऊ। प्रदेश के कई जिलों में मुख्य चिकित्साधिकारी के पत्र के बिना कोरोना संक्रमित मरीजों को अस्पताल में भर्ती नहीं किया जा रहा है। जिससे मरीज इलाज के अभाव में अपनी जान गवां रहे हैं। मामला संज्ञान में आने के बाद कांग्रेस की महासचिव प्रियंका वाड्रा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अगर प्रदेश ऐसी व्यवस्था है तो योगी सरकार शीघ्र ही इसे खत्म करें। कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को अपने ट्वीटर हैंडल पर ट्वीट कर कहा है कि कई जगहों से सूचनाएं आ रही है कि कई गंभीर मरीजों को सीएमओ के पत्र बिना एडमिट नहीं किया जा रहा है। कहा कि मुख्यमंत्री जी सीएमओ के पत्र के इंतजार में लोगों की जान जा रही है। कृप्या ये नियम बंद कराएं और लोगों की जान बचाए। ऐसी व्यवस्था बनाएं जिससे कि गंभीर मरीजों को अस्पताल में एडमिशन आसान हो सके।
Shaurya Times | शौर्य टाइम्स Latest Hindi News Portal