
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद गोरखपुर के वरिष्ठ भाजपा नेता चौधरी शम्भू शरण सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
एक शोक संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि चौधरी शम्भू शरण सिंह की सामाजिक कार्यों में गहरी रुचि थी। वे क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा तत्पर रहते थे। समाज के कमजोर और निर्धन वर्गों के कल्याण के प्रति स्व0 चौधरी शम्भू शरण सिंह आजीवन समर्पित रहे।
मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।
Shaurya Times | शौर्य टाइम्स Latest Hindi News Portal