देश विदेश के इतिहास में 28 जुलाई का महत्व : राघवेन्द्र प्रताप सिंह

भारत और दुनिया के इतिहास में 28 जुलाई की तिथि का महत्व कई कारणों से है। इस दिन भारत के साथ साथ विश्व के इतिहास में कुछ ऐतिहासिक घटनाएं घटी थीं। इनमें से प्रमुख हैं :

1586: इंगलैंड से वापस लौटने पर सर थामस हेरिओट ने यूरोप को आलू के बारे में बताया था।

1741: कैप्टन बेरिंग ने माउंट सैंट एलियास, अलास्का की खोज की थी।

1742: प्रशिया और आस्ट्रिया ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए थे।

1858: उंगलियों के निशान को पहचान बनाने वाले ब्रिटिश विलियम जेम्‍स हर्शेल का जन्‍म हुआ था। उन्होंने फिंगर प्रिंट को पहचान का बेहतर जरिया बताया था।

1866: अमेरिका में मापने की मीट्रिक प्रणाली को वैधानिक मान्यता मिली थी।

1914: आज ही के दिन प्रथम विश्‍व युद्ध की शुरुआत हुई थी।

1914: एस.एस. कामागाता मारू को वेंकुवर से निकाला गया और भारत रवाना कर दिया गया था।

1925: हेपेटाइटिस का टीका खोजने वाले बारुक ब्‍लमर्ग का जन्‍म हुआ था। 28 जुलाई को विश्‍व हेपेटाइटिस डे मनाया जाता है।

1976: रिक्टर पैमाने पर 8.3 की तीव्रता का भूकंप आने से लाखों लोगों की मौत हो गई थी। भूकंप से राजधानी बीजिंग के उत्तर-पूर्व में स्थित शहर तांगशान तहस-नहस हो गया। ग्रेट तांगशान भूकंप जान गंवाने वालों की तादाद के हिसाब से 20वीं सदी का सबसे बड़ा भूंकप है।

1979: 28 जुलाई, 1979 को चौधरी चरण सिंह देश के पांचवें प्रधानमंत्री बने थे । उनकी याद में हर साल 23 दिसंबर को राष्ट्रीय किसान दिवस मनाया जाता है।

1995: वियतनाम आसियान का सदस्य बना था । वर्तमान में आसियान में 10 सदस्य देश हैं।

1997 : ग्वाटेमाला बर्न कन्वेंशन कॉपीराइट संधि का सदस्य 1997 में बना था।

2001: पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री मोहम्मद सिद्दिकी ख़ान कंजू की हत्या।

2005: आइरिश रिपब्लिकन आर्मी यानी आईआरए ने आधिकारिक तौर पर अपने सशस्त्र अभियान को रोकने की घोषणा की थी।

2005: सौरमंडल के दसवें ग्रह की खोज का दावा किया गया था।

2008 : गुटनिरपेक्ष देशों के मंत्रीस्तरीय बैठक में भाग लेने के लिए भारत के विदेशमंत्री प्रणब मुखर्जी तेहरान 2008 में आज ही के दिन रवाना हुए थे।

2014 : संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने इजरायल और हमास के बीच मानवता के आधार पर तत्काल और अनिश्चितकालीन संघर्षविराम के लिए आपात बैठक बुलायी थी।

28 जुलाई को महत्वपूर्ण व्यक्तित्वों की जयंती :

1165 : अरबी के प्रसिद्ध सूफ़ी कवि, साधक और विचारक इबने अरबी का जन्म 1165 को हुआ था।

1858 : उंगलियों के निशान को पहचान बनाने वाले ब्रिटिश विलियम जेम्‍स हर्शेल का जन्म 1858 को हुआ था।

1925 : हेपेटाइटिस का टीका खोजने वाले बारुक ब्‍लमर्ग का जन्‍म 1925 में हुआ था।

1927 : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता और ओडिशा, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक तथा मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल रामेश्वर ठाकुर का जन्म 1927 को हुआ था।

1957 : हिन्दी के कवि, लेखक और रूसी तथा अंग्रेज़ी भाषाओं के साहित्य अनुवादक अनिल जनविजय का जन्म 1957 को हुआ था।

1983 : भारतीय कलाकार, चित्रकार और उद्यमी सुविज्ञ शर्मा का जन्म 1983 को हुआ था।

28 जुलाई को महत्वपूर्ण व्यक्तित्वों की पुण्यतिथि :

1972 : भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी’ के नेता चारू मजूमदार का निधन 1972 को हुआ था।

2016 : भारत की सामाजिक कार्यकर्ता और लेखिका महाश्वेता देवी का निधन 28 जुलाई 2016 को हुआ था।

2017 : भारतीय हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध सहायक अभिनेताओं में से एक इंद्र कुमार का निधन 2017 में हुआ।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com