नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नवरात्रि के पावन पर्व पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। बुधवार को प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर बधाई देते हुए कहा कि शक्ति की देवी मां दुर्गा सबके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आएं। जय मां जगदम्बा! मोदी ने दुर्गा स्तुति शैल पुत्री मंत्र का एक वीडियो भी शेयर किया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष अमित शाह ने भी देशवासियों को अपनी शुभकामनाएं दीं। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि शक्ति उपासना के महापर्व\”नवरात्रि\” की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।
Shaurya Times | शौर्य टाइम्स Latest Hindi News Portal