छपरा (बिहार) : विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की प्रस्तावित ‘संविधान बचाओ न्याय यात्रा’ में अब फेरबदल किया गया है। पहले यह कार्यक्रम 23 अक्टूबर को प्रस्तावित था। लेकिन अब वह 21 अक्टूबर को छपरा आएंगे। इस आशय की जानकारी जिला राजद के प्रवक्ता हरेलाल राय ने शनिवार को दी। उन्होंने बताया कि बिहार प्रदेश राजद के प्रधान महासचिव आलोक मेहता ने कार्यक्रम में फेरबदल की सूचना दी है। कार्यक्रम के संशोधन की सूचना सभी साथियों को दी जा रही है। जल्द ही सभी प्रकोष्ठ के साथ बैठक कर तैयारी की समीक्षा की जाएगी।
राजद के विधायक चन्द्रिका राय, मुनेश्वर चौधरी, रामानुज प्रसाद, जितेंद्र राय, मुन्द्रिका राय, प्रभारी अनवर आलम की उपस्थिति में पार्टी के सभी प्रखंड अध्यक्ष, विधानसभा प्रत्याशी, सभी प्रकोष्ठ के प्रभारी तैयारी में लग गए हैं। कार्यक्रम का स्थान नगरपालिका मैदान तय किया गया है। उन्होंने बताया की कार्यक्रम की तैयारी में शहर को राजद के बैनर झन्डा से पाट दिया जाएगा। कई जगह तोरण द्वार बनाए जाएंगे।
Shaurya Times | शौर्य टाइम्स Latest Hindi News Portal