नवरात्रि पर्व को भारत में बड़े ही उत्साह और धूमधाम से मनाया जाता है। नवरात्रि के 9 दिनों में मां दुर्गा के अलग-अगल स्वरुपों की उपासना की जाती है। चैत्र नवरात्रि शुरु हो चुकी हैं अष्टमी और नवमी तिथि के दिन कन्या पूजन भी किया जाता है। बता दें कि, इस बार नवरात्रि का आरंभ 9 अप्रैल से हुआ है और 17 अप्रैल को इसका समापन होगा। ज्योतिषियों का कहना है कि इस बार चैत्र नवरात्रि की महाष्टमी पर सर्वार्थसिद्धि और रवि योग बन रहा है। ये शुभ योग 3 राशियों के लिए बेहद शुभ माना जा रहा है। आइए आपको बताते हैं इन राशियों के बारे में , जिनकी किस्मत खुलने वाली है।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए घन लाभ का योग बन रहा है। अगर आपका कोई कार्य रुका हुआ काम पूरा होगा। संपत्ति का लाभ भी हो सकता है। इसके साथ ही आप धन का दान करें।
कर्क राशि
आपको करियर में तरक्की के नए अवसर मिलेंगे। धन के मामले में स्थिति बेहतर रहेगी। किसी खास इंसान से मुलाकात होगी। पीले रंग के फलों का दान करें।
कन्या राशि
कन्या राशि में धन लाभ के योग बन रहे हैं। शत्रुओं के षडयंत्रों से बचेंगे। उपहार और सम्मान का लाभ मिलेगा। सुखद यात्राओं पर जा सकते हैं। खाने की चीजों का दान करें।
मकर राशि
धन-संपत्ति के मामलों में सुधार होगा। करियर में अच्छे अवसरों की प्राप्ति होगी। वहीं परिवार में खुशहाली आएगी। आप महाष्टमी के दौरान कपड़ों का दान कर सकते हैं।
मीन राशि
बैंक-बैलेंस बढ़त पर रहेगा।कर्ज और खर्चों से राहत मिलेगी। करियर संबंधित समस्याएं दूर होंगी। पारिवारिक वाद-विवाद हल होंगे। खाने की चीजें दान करें।
महाष्टमी का उपाय
महाष्टमी के दिन मां गौरी को हलवा,पूरी और चने का भोग लगाएं। दुर्गा सप्तशती का पाठ करें और मां गौरी के मंत्रों का जाप कर सकते हैं।
Shaurya Times | शौर्य टाइम्स Latest Hindi News Portal