सात साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल शादी के बंधन में बंध चुके हैं। पति-पत्नी बनने के बाद यह जोड़ा अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी प्यारी तस्वीरें साझा करता रहता है। हाल ही में जहीर इकबाल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक मजेदार वीडियो साझा किया है।
जहीर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा किया वीडियो
इस वीडियो में जहीर सोनाक्षी के चेहरे पर कैमरा जूम करते हुए दिख रहे हैं। जिसमें, वह इवेंट के लिए इंतजार करती दिख रही हैं। दरअसल, यह जोड़ा एक घंटा पहले ही इस कार्यक्रम में पहुंच गया था। इसके लिए अभिनेता ने अपनी पत्नी को सोशल मीडिया पर जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने मजाकिया अंदाज में अपनी पत्नी पर समय की पाबंद होने आरोप लगाया है। इस क्लिप के साथ उन्होंने लिखा, “समय की बर्बादी हो रही है, क्योंकि हम हमेशा की तरह ‘बेबी’ की समय की पाबंदी की वजह से पार्टी में एक घंटा पहले पहुंच गए हैं।”
हाल ही में दोनों ने की है शादी
सोनाक्षी और जहीर ने 23 जून को सादगी भरे अंदाज में शादी कर ली थी। इसके बाद इस जोड़े ने मुंबई में शिल्पा शेट्टी के रेस्तरां में एक भव्य समारोह का आयोजन भी किया गया। इसमें सलमान खान, काजोल, रेखा, अनिल कपूर, अदिति राव हैदरी, हुमा कुरैशी और यो यो हनी सिंह जैसे बॉलीवुड के दिग्गज शामिल हुए थे।
इस फिल्म में नजर आई थीं सोनाक्षी
इस समारोह के बाद यह नवविवाहित जोड़ा हनीमून मनाने के लिए विदेश चला गया था। उन्होंने अपनी यात्रा की कई तस्वीरें भी साझा की थीं, जो काफी ज्यादा सुर्खियों में रही थीं। वर्क फ्रंट की बात करें तो इस साल सोनाक्षी सिन्हा वेब सीरीज हीरामंडी में नजर आई थीं। इस शो में उनके किरदार को काफी पसंद किया गया था। वहीं, हाल ही में उनकी फिल्म काकूदा भी रिलीज हुई थी। इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म को जी5 पर देखा जा सकता है।
Shaurya Times | शौर्य टाइम्स Latest Hindi News Portal