नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष अमित शाह और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा पर अपनी शुभकामनाएं दी हैं। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने ट्विटर पर दिए बधाई संदेश में कहा कि सूर्य उपासना व लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। राहुल गांधी ने भी ट्वीट कर बधाई देते हुए कहा कि जीवनदायी सूर्य और प्रकृति की उपासना के महापर्व छठ पर देशवासियों को अनंत शुभकामनाएं। उन्होंने बधाई संदेश में कहा कि व्रत, समानता और संयम से मनाएं जाने वाले इस लोकपर्व पर पूजा करने वालों को को मनोवांछित फल मिले, ऐसी मंगलकामना करता हूं।
Shaurya Times | शौर्य टाइम्स Latest Hindi News Portal