पंकज उधास
सिंगर पंकज उधास को मरणोपरांत कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए पद्म भूषण सम्मान से नवाजा गया. इस दौरान उनकी पत्नी फरीदा पंकज उधास ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से इस अवॉर्ड स्वीकार किया.
अरिजीत सिंह
सिंगर अरिजीत सिंह को उनके अहम योगदान के लिए पद्म भूषण सम्मान दिया गया.
नंदामुरी बालकृष्णा
साउथ सुपरस्टार नंदामुरी बालकृष्णा को भी दिल्ली में आयोजित इस समारोह में सम्मानित किया गया. वह इस दौरान आंध्र प्रदेश की पारंपरिक आउटफिट में नजर आए.
शेखर कपूर
फिल्म निर्माता शेखर कपूर को सिनेमा के क्षेत्र में उनके काम और योगदान के लिए पद्म भूषण से सम्मानित किया गया. इस खास मौके पर डायरेक्टर ब्लैक कलर की शेरवानी पहने काफी डैंशिग लुक में नजर आए.
अजित कुमार
साउथ एक्टर थाला अजित कुमार को पद्म भूषण अवॉर्ड मिला है. इस अवॉर्ड को जनवरी में अनाउंस कर दिया गया था, जिसके बाद एक्टर ने इसपर रिएक्शन देते हुए अपनी खुशी जाहिर की थी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार भी व्यक्त किया था.
यहां देखें पद्म पुरस्कार जीतने वालों सितारो की पूरी लिस्ट
गायक अश्विनी भिड़े-देशपांडे-पद्मश्री
अभिनेत्री ममता शंकर -पद्मश्री
अभिनेता अनंत नाग- पद्मा भूषण
लोकगायक भेरू सिंह चौहान-पद्मश्री
अभिनेता अशोक लक्ष्मण सराफ- पद्म श्री
भक्ति गायक हरजिंदर सिंह श्रीनगर वाले-पद्मश्री
लोक संगीतकार जोयनाचरण बाथरी-पद्म श्री
अभिनय प्रशिक्षक, थिएटर निर्देशक बैरी गॉडफ्रे जॉन-पद्म श्री
गायिका जसपिंदर नरूला- पद्म श्री
संगीतकार रिकी ज्ञान केज-पद्म श्री
शास्त्रीय गायिका के ओमानकुट्टी अम्मा-पद्मश्री
गायक महाबीर नायक – पद्मश्री