कोलंबो : श्रीलंका में अब ऑनलाइन आयकर रिटर्न दाखिल किया जा सकता है। श्रीलंका के राजस्व विभाग की वेबसाइट आईआरडी में यह सुविधा आज शुरू कर दी गई है। राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने आयकर रिटर्न की ई-फाइलिंग शुरू होने पर खुद का 2024-2025 मूल्यांकन वर्ष के लिए रिटर्न दाखिल किया। ऐसा करने वाले देश के वह पहले व्यक्ति बन गए।
डेली मिरर अखबार की खबर के अनुसार आज सुबह इसे आधिकारिक रूप से लॉन्च किया गया। राष्ट्रपति दिसानायके के सब मिशन को प्रतीकात्मक रूप से पहली फाइलिंग के रूप में स्वीकार किया गया। राष्ट्रपति सचिवालय में राष्ट्रीय कर सप्ताह दिवस के उद्घाटन पर दिसानायके ने घोषणा की कि सार्वजनिक धन की सुरक्षा के उद्देश्य से राष्ट्रपति के बजट के भीतर व्यय को कम करने के उपाय पेश किए जाएंगे।
Shaurya Times | शौर्य टाइम्स Latest Hindi News Portal