श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान में दूसरे दिन अधिवास और विग्रहों काे कराया गया भ्रमण

अयोध्या : श्रीराम जन्मभूमि के चल रहे प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के दूसरे दिन बुधवार को विभिन्न अधिवास हुए तथा उत्सव विग्रहों का परिसर भ्रमण कराया गया। आज यज्ञमंडप के अलावा प्राण प्रतिष्ठा वाले स्थानों का भी पूजन किया गया।

आज सुबह 6:30 बजे से यज्ञमंडप में दो घंटे तक देवताओं का पूजन किया गया। अन्नाधिवास 9 से 9:30 तक संपन्न हुआ। यज्ञमंडप में हवन 9:35 से 10:35 तक चला देवस्नपन व प्रसादस्नपन (देवविग्रहों का स्नान व तत्संबंधित प्रासाद का पवित्रीकरण) 10:40 , 12:40 तक हुआ। इस संबंध में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र संवाद केन्द्र अयोध्या धाम ने बताया कि दोपहर दो बजे से तीन बजे तक उत्सव विग्रहों ने परिसर भ्रमण किया। अपराह्न तीन से साढ़े चार बजे तक शैय्या निवास कराया गया। साढ़े चार बजे से पांच बजे तक प्रासाद वास्तु पूजन हुआ। बाद में यज्ञशाला में हवन आरती 5.45 से 6.45 तक हुई। अन्नाधिवास, घृताधिवास, जलाधिवास, पुष्पा निवास, शर्कराधिवास, शय्या धिवास सभी क्रम से सम्पन्न कराए गए।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com