कुर्बानी के जज्बे के साथ राजधानी दिल्ली में पूरे जोश के साथ मनाया गया ईद-उल-अजहा का त्योहार

नई दिल्ली : कुर्बानी की भावना का प्रतीक ईद-उल-अजहा का त्योहार राजधानी दिल्ली में पूरी अकीदत और ऐहतराम के साथ मनाया जा रहा है। सुबह ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज-ए-दोगाना अदा की गई और इसके बाद मुसलमान के जरिए जानवरों की कुर्बानी पेश कर पैगंबर हजरत इब्राहीम के जरिए अपने बेटे पैगंबर हजरत इस्माइल को अल्लाह की राह में कुर्बान करने की घटना की याद को ताज किया गया।

दिल्ली की ऐतिहासिक

शाहजहानी जामा मस्जिद में शाही इमाम शाबान बुखारी ने अपनी दस्तारबंदी के बाद पहली बार ईद अल-अजहा की नमाज अदा कराई। उनके पिता बड़े शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी के बीमार होने की वजह से उन्हें यह अवसर मिला। जामा मस्जिद में बड़ी तादाद में मुसलमानों ने ईद उल अजहा की नमाज अदा की और नमाज के बाद एक दूसरे को गले लगा कर बधाइयां दी गई।

इसी तरह

शाही मस्जिद फतेहपुरी में इमाम डॉ. मुफ्ती मुकर्रम अहमद ने ईद अल-अजहा की नमाज अदा कराई। इस मौके पर उन्होंने देश में सुख-समृद्धि, अमन व शांति के लिए अल्लाह से विशेष दुआएं कीं। रानी झांसी रोड स्थित ईदगाह में भी मुसलमानों ने नमाज अदा की। इसके अलावा पूरी दिल्ली भर की मस्जिदों मैं भी ईद उल अजहा की नमाज अदा की गई।

त्योहार के मद्देनजर मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में जगह-जगह बच्चों के लिए झूले लगाए गए हैं, जहां नमाज के बाद बच्चे खूब मौज मस्ती करते हुए दिखाई दिए। गुब्बारे और खिलौने बेचने वालों के आसपास भी बच्चों की भीड़ दिखाई पड़ी। सुबह से ही मुसलमानों के जरिए जानवरों की कुर्बानी देने का सिलसिला जारी है और यह अगले दो दिनों तक जारी रहेगा। दिल्ली के नगर निगम और स्थानीय निगम पार्षदों की तरफ से कुर्बानी के जानवरों के अवशेष उठाने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। गली मोहल्लों में गंदगी को साफ करने के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है। मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में विशेष साफ-सफाई का अभियान चलाया जा रहा है । इस सफाई अभियान में क्षेत्रीय सामाजिक संगठनों के जरिए भी सहयोग किया जा रहा है‌।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com