नई दिल्ली : देश-दुनिया के इतिहास में 13 जून की तारीख तमाम अच्छे और खराब घटनाक्रमों के रूप में दर्ज है। यह तारीख दिल्ली के लोगों अनगिनत दुख दे चुकी है। हुआ यूं था कि 13 जून 1997 को ग्रीन पार्क के उपहार सिनेमाघर में दोपहर तीन बजे के शो में बॉर्डर फिल्म की स्क्रीनिंग की गई। लोग इस फिल्म को देखने के लिए उमड़ पड़े। सिनेमा हाल खचाखच भर गया। शो के दौरान सिनेमाघर के ट्रांसफॉर्मर कक्ष में आग लग गई। आग तेजी से अन्य हिस्सों में फैली। इससे हाल में धुआं भर गया। दर्शकों ने जान बचाकर भागने की कोशिश की। सब गेट बंद मिले। इससे 59 दर्शकों का दम घुट गया। इस दौरान मची भगदड़ में 103 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे भी थे। इस त्रासदी की जांच में खुलासा हुआ था कि सिनेमाघर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे।
महत्वपूर्ण घटनाचक्र
1290: खिलजी प्रमुख जलालुद्दीन फिरोजशाह दिल्ली की गद्दी पर बैठा और इसके साथ ही गुलाम वंश के शासन का अंत हुआ।
1757: बंगाल, बिहार और उड़ीसा (ओडिशा) के नवाब सिराजुद्दौला से युद्ध करने के लिए ईस्ट इंडिया कंपनी के रॉबर्ट क्लाइव ने मुर्शिदाबाद की तरफ कूच किया। उस समय उनके पास 1000 यूरोपीय और 2000 भारतीय सैनिकों के अलावा आठ तोपें थीं।
1888: अमेरिकी कांग्रेस ने श्रम विभाग का गठन किया।
1932: ब्रिटेन ने 72 वर्षों तक स्वेज नहर का नियंत्रण अपने कब्जे में रखने के बाद उसे मिस्र को सौंपा।
1940: भारत के महान क्रांतिकारी ऊधम सिंह को लंदन में फांसी दी गई। उन्हें जनरल ओ डायर की हत्या का दोषी ठहराया गया। जनरल डायर जलियांवाला बाग की त्रासदी के समय पंजाब का गवर्नर था और ऊधम ने उस हत्याकांड का बदला लेने के लिए जालिम की जान ली थी।
1943: नेताजी सुभाष चंद्र बोस जर्मनी से टोक्यो पहुंचे।
1993ः किम कैंपबेल कनाडा की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं।
1997: राजधानी दिल्ली के उपहार सिनेमा में शो के दौरान आग लगने से 59 लोगों की मौत।
2001ः नेपाल शाही परिवार हत्याकांड में दीपेन्द्र की प्रेमिका देवयानी का जांच आयोग के समक्ष गवाही देने से इनकार।
2002: अमेरिका ने ऐंटी-बालिस्टिक मिसाइल संधि से खुद को अलग किया।
2004ः इराक के विदेश उपमंत्री बासम सालिह कुन्बा की हत्या।
2005: पॉपस्टार माइकल जैक्सन 13 साल के बच्चे के यौन उत्पीड़न मामले में बरी।
2005ः ईरान 2009 के अंत से 25 वर्ष के लिए भारत को तरल प्राकृतिक गैस का निर्यात करने पर सहमत।
2006: नाइजीरिया और कैमरून ने सीमा विवाद पर समझौता किया।
2008ः चीन और ताइवान ने विमान सेवा शुरू करने के संबंध में ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर किए।
जन्म
1909: वामपंथी विचारक और केरल के प्रथम मुख्यमंत्री ईएमएस नंबूदरिपाद।
1944ः संयुक्त राष्ट्र संघ के आठवें महासचिव बान की मून।
1964ः भारतीय जनता पार्टी के नेता और केंद्रीयमंत्री पीयूष गोयल।
1994ः भारतीय महिला तीरंदाज दीपिका कुमारी।
निधन
1922ः अंग्रेजों का विरोध करने वाले क्रांतिकारी नानक भील।
1967ः भारत के प्रसिद्ध मूर्तिकार विनायक पांडुरंग करमरकर।
1994ः मणिपुर के पूर्व मुख्यमंत्री राजकुमार जयचंद्र सिंह।
2012: प्रसिद्ध गजल गायक मेंहदी हसन।
2016ः भारत के प्रसिद्ध लेखक मुद्राराक्षस (सुभाष चंद्र गुप्ता आर्य)।
महत्वपूर्ण दिवस
-महान क्रांतिकारी ऊधम सिंह की पुण्यतिथि।