कुरुक्षेत्र काे वैश्विक पहचान बनाने की तैयारी, नगर में महाभारत थीम पर बनेंगे गेट व चौक व चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें

चंडीगढ़ : धर्मक्षेत्र-कुरुक्षेत्र की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक धरोहर को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने के लिए कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड ने कई अहम फैसले लिए हैं। आज को बोर्ड की बैठक में नगर में विभिन्न स्थानाें पर महाभारत थीम

पर गेट व चौक बनाने पर सहमत बनी है। साथ ही ज्योतिसर सुदर्शन चक्र को नए सिरे से बनाने और भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमालगाने का निर्णय लिया गया है।

बुधवार को चंडीगढ़ में कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की 82वीं बैठक बोर्ड अध्यक्ष व राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय की अध्यक्षता में हुई। इसमें बोर्ड उपाध्यक्ष व हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के अलावा कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल भी शामिल हुए। बैठक में

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि देशभर में कुरुक्षेत्र की विस्तृत पहचान बने, इसके लिए सभी को मिलजुल कर प्रयास करने होंगे। उन्होंने सुझाव दिया कि 48 कोस के अंतर्गत आने वाले तीर्थ स्थलों को लेकर साल में कम से कम 48 उत्सव इन गांवों में मनाने चाहिए। इसमें जनप्रतिनिधियों की भागीदारी के साथ तीर्थ स्थलों के गांवों की सहभागिता भी जोड़ी जाए।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बताया कि बैठक में धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के समग्र विकास को लेकर कई पहलुओं पर चर्चा हुई है। कुरुक्षेत्र में चौक और प्रवेश द्वार को चिन्हित करने के निर्देश भी दिए है। इन्हें महाभारत की थीम के आधार पर बनाया जाएगा। ज्योतिसर की तरफ से आने वाले रास्ते पर लगे सुदर्शन चक्र को भी दोबारा बनाया जाएगा। जिसमें लाइटिंग करने के साथ साथ भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा भी स्थापित होगी। साथ ही बैठक में ब्रह्मसरोवर के प्रवेश द्वार के नाम भी तय करने बारे चर्चा हुई। ज्योतिसर तीर्थ परिसर के आसपास ग्रीनरी की व्यवस्था करने के भी संबंधित विभाग को निर्देश दिए गए है। इसके अलावा पूरे शहर के पेंटिंग और रेलवे ब्रिज के नजदीक भी श्लोक इत्यादि लिखने बारे भी बैठक में चर्चा हुई है।

इलेक्ट्रिक बसें चलेंगी, बस पास से पर्यटक स्थलों में मिलेगी एंट्री

कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की बैठक में निर्णय हुआ है कि कुरुक्षेत्र में इलेक्ट्रिक बस चलाई जाएंगी। इन बसों को 48 कोस के अंतर्गत आने वाले तीर्थों के साथ कनेक्ट किया जाएगा। बसों के अंदर रूट मैप भी लगाया जाएगा। साथ ही डेली वेज पास की व्यवस्था भी रहेगी। बैठक में मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए गए है कि डेलीवेज पास ना सिर्फ बस में चलेंगे, बल्कि कुरुक्षेत्र में बने अलग-अलग स्थलों के एंट्री पास के रुप में भी काम आ सकेंगे।

चार इंफॉर्मेशन सेंटर बनाने के निर्देश

धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में आने वाले तीर्थ यात्रियों अथवा पर्यटकों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो, इसके लिए बकायदा 4 इंफॉर्मेशन सेंटर के कार्य को 15 अक्टूबर तक पूरा करने के निर्देश दिए गए है। यह सेंटर पिपली के बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन तथा ज्योतिसर में रेलवे स्टेशन और केडीबी पर बनेंगे। इन सेंटर्स के जरिए कोई भी व्यक्ति कुरुक्षेत्र के बारे में कुछ भी जान सकेंगे।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com