बलिया पुलिस के साथ मुठभेड़ में बदमाश के पैर में लगी गोली

बलिया : बलिया पुलिस ने फायरिंग कर भाग रहे गौ हत्यारे को उसके पैर में गोली मारकर पकड़ लिया। पुलिस के साथ चली गोली में घायल बदमाश विशाल यादव की यह मुठभेड़ बुधवार मध्यरात्रि को रेवती थाने के मुड़िकटवा पुल के पास हुई।

एएसपी कृपाशंकर ने गुरुवार सुबह बताया कि रेवती पुलिस द्वारा देवपुर रेगुलेटर पर चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध काले रंग की मोटर साइकिल से जा रहे युवक को रुकने का इशारा किया गया। परन्तु मोटर साइकिल चालक बिना रुके तेजी से मुड़िकटवा पुल की ओर भागने लगा। रेवती पुलिस ने मोटर साइकिल से भागते हुए संदिग्ध का पीछा किया। उसे घेरने का प्रयास किया गया लेकिन संदिग्ध मोटर साइकिल चालक ने अपने को घिरता देख पुलिस पार्टी पर फायर कर दिया। देवपुर रेगुलेटर से करीब पांच सौ मीटर की दूरी पर मुड़िकटवा पुल की तरफ पुलिस की आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई में संदिग्ध मोटर साइकिल चालक के दाहिने पैर में गोली लगी। घायल चालक को पुलिस ने हिरासत में लेकर तत्काल इलाज हेतु सदर हॉस्पिटल भर्ती कराया। संदिग्ध मोटर साइकिल चालक से पूछताछ से ज्ञात हुआ कि उसका नाम विशाल यादव उर्फ नेता यादव पुत्र जिउत यादव उर्फ जितेन्द्र यादव निवासी करम्मरपुर थाना खेजुरी है, जो गौ हत्या निवारण अधिनियम में वांछित अभियुक्त है। उन्होंने बताया कि हिरासत में लिए गए विशाल चोरी की मोटरसाइकिल से बिहार निकलने की फिराक में था। उसके कब्जे से एक देसी तमंचा बरामद हुआ है।

—————

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com