नई दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पूर्व सांसद मोहम्मद अजहरुद्दीन को तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष ने तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस इकाई में नए पदाधिकारियों की नियुक्ति को मंजूरी दी है। इसके तहत 2 उपाध्यक्ष, 8 महासचिव और 4 सचिव की नियुक्ति की गई है। तेलंगाना विधान सभा चुनाव के बीच कांग्रेस अध्यक्ष ने राज्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी में इन नियुक्तियों को मंजूरी प्रदान की है। कांग्रेस महासचिव अशोक गहलोत ने इसकी घोषणा करते हुए बताया कि तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी में डॉ बी.एम. विनोद कुमार और जफर जावेद को उपाध्यक्ष बनाया गया है। जबकि एस. जगदीश्वरा राव, नागेश मुदीराज, टी. नरसा रेड्डी, मानवता रॉय, फहीम, कैलाश, लक्ष्मा रेड्डी और कृषांक को महासचिव नियुक्त किया गया है।
Shaurya Times | शौर्य टाइम्स Latest Hindi News Portal