Manipur Violence: मणिपुर में प्रतिबंधित कुकी संगठन के चार उग्रवादी गिरफ्तार, सुरक्षाबलों ने की कार्रवाई

Manipur Violence: मणिपुर लंबे समय से सुलग रहा है. कुकी और मेतई समुदाय के बीच लंबे वक्त से सघंर्ष जारी है. केंद्र सरकार प्रदेश में शांति स्थापित करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है. इस बीच, मणिपुर में सुरक्षाबलों ने प्रतिबंधित कुकी संगठन के चार उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है. खुद मणिपुर पुलिस ने इस बात की जानकारी दी है.

इससे पहले, बुधवार को सुरक्षाबलों ने चुराचांदपुर जिले के एस मुनुआम से चिन कुकी मिजो आर्मी के स्वयंभू कमांडर इन चीफ पाओखोलेन गुइटे को हिरासत में लिया था.

सुरक्षाबलों ने ये सब बरामद किया
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, गुइटे भारत-म्यांमार सीमा पार से हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी में शामिल था. सुरक्षाबलों ने उसके पास से दो एके-47 राइफल, अलग-अलग तरीके के गोला बारूद के 181 राउंड, एक लाख नकद रुपये और एक कार बरामद की है, जिन सबकों जब्त कर लिया गया है.

इन सब अपराधों में लिप्त थे
इसके अलावा, गुरुवार को सुरक्षाबलों ने इंफाल पश्चिम जिले में अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी और प्रतिबंधित पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के दो कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया. वे घाटी में ईंट भट्टे के मालिकों और आम लोगों से जबरन वसूली करते थे. इसके अलावा, सुरक्षाबलों ने बुधवार को थौबल जिले से एक और सदस्य को गिरफ्तार किया है. वह खदान के मजदूरों से वसूली और धन उगाही करता था.

बता दें, सितंबर में पीएलए के सदस्यों ने विष्णुपुर जिले के नांबोल सबल में असम राइफल्स के काफिले पर छिपकर अटैक किया था. पीएलए के हमलों में दो जवानों की जान चली गई थी. इसी मामले में कार्रवाई करते हुए चार उग्रवादियों को सुरक्षाबलों ने गिरफ्तार किया.

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com