बिहार विधानसभा चुनाव का ऐलान, 6 और 11 नवम्बर को होगा मतदान, नतीजें 14 को

पटना: बिहार में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान की मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आज (सोमवार) को घोषणा कर दी है। चुनाव दो चरणों में होंगे। पहले चरण का चुनाव 6 नवम्बर को और दूसरे चरण का चुनाव 11 चुनाव को होगा। वोटों की गिनती 14 नवम्बर को होगी।
चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव का ऐलान कर दिया है। बिहार के चुनाव दो चरणों में होंगे। पहला चुनाव 6 नवम्बर को होगा एवं दूसरा चरण का मतदान 11 नवम्बर को होगा।

चुनाव के नतीजे 14 नवम्बर को घोषित किए जाएंगे।

बता दें कि बिहार में 3.92 करोड़ पुरुष वोटर हैं और महिलाएं 3.50 वोटर हैं।

चुनाव आयोग ने अपनी घोषणा में कहा कि-

बिहार में 243 विधानसभा क्षेत्र हैं।

14 लाख पहली बार वोटर वोट करेंगे।

बिहार में कुल 38 SC विधानसभा सीट हैं।

हर बूथ पर वेबकास्टिंग होगी।

हर केन्द्र पर 1200 से ज्यादा वोटर न हों।

14000 से ज्यादा वोटर 100 साल से ऊपर के हैं।

दिव्यांगो को फार्म-20 के जरिए घरों से वोटिंग होगी।

किसी प्रकार की हिंसा बर्दाश्त नहीं होगी।

फेक न्यूज के खिलाफ सख्ती बरती जाएगी।

बिहार में चुनाव के लिए 90,412 पोलिंग स्टेशन होंगे।

22 साल बाद वोटर लिस्ट का शुद्धिकरण हुआ। वोटर लिस्ट में बहुत सी त्रुटियां थी।

बूथ तक मोबाईल फोन ले जाने की इजाजत होगी।

नई एंट्री, नए पते के वोटरों के लिए नए वोटर कार्ड बनेंगे। 15 दिनों में मिलेंगे वोटर कार्ड।

चुनाव के लिए 40 एप्स होंगे।

ईसीआईनेट पर चुनाव की सारी जानकारियां होंगी। ईसीआईनेट के जरिए बीएलओ से अपनी शिकायत कर सकते हैं।

बिहार चुनाव में वोटर हेल्पलाइन नम्बर 1950 होगा, जो वोटरों की हर प्रकार की मदद करेगा। साथ ही चुनाव आयोग ने पर्यवेक्षक नियुक्त किये हैं उनसे भी अपनी शिकायत बता सकते हैं।

बिहार चुनाव में 8.50 लाख कर्मी होंगी।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com